फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: New Chief Justice Arun Bhansali reaches Prayagraj

इलाहाबाद हाईकोर्ट : नवनियुक्त चीफ जस्टिस अरुण भंसाली पहुंचे प्रयागराज, आज साढ़े चार बजे करेंगे शपथ ग्रहण

Sun, 04 Feb 2024 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 05:59 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को होगा। रविवार को भंसाली प्रयागराज पहुंचे। एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। आज शाम को राज्यपाल उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। 

विज्ञापन
Allahabad High Court: New Chief Justice Arun Bhansali reaches Prayagraj
हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने श्री बड़े हनुमानजी का किया दर्शन पूजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली रविवार को प्रयागराज पहुंचे। बम्हरौली एयरपोर्ट पर पुलिस आयुक्त रमित शर्मा और मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। सीजे ने परिवार के साथ बड़े हनुमान के दरबार में हाजिरी भी लगाई। सोमवार की शाम 4:30 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।

विज्ञापन


सोमवार को नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अपराह्न 3:50 बजे प्रयागराज पहुंचेंगी। इसके बाद हाईकोर्ट में शाम 4:30 बजे आयोजित समारोह में वह नए सीजे को शपथ दिलाएंगी। इस दौरान हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति व अधिवक्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर के सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ न्यायाधीश एमके गुप्ता कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाए गए थे। इस बीच दो फरवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से न्यायमूर्ति भंसाली को मुख्य न्यायाधीश को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि न्यायमूर्ति वर्ष 2013 में वह राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त हुए। वह संविधान, टैक्स, सिविल और कंपनी मामलों के जानकार हैं। राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर उन्होंने 1230 रिपोर्टेड महत्वपूर्ण निर्णय दिए हैं। वह न्यूक्लियर पॉवर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया सहित कई विभागों में स्थायी अधिवक्ता भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed