फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: Alternatively the Advocate General office will run in seven court rooms

इलाहाबाद हाईकोर्ट : वैकल्पिक तौर पर सात न्यायालय कक्षों में चलेगा महाधिवक्ता कार्यालय

Wed, 20 Jul 2022 09:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 09:12 PM IST
सार

हाईकोर्ट के रजिस्टार प्रोटोकॉल की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक महाधिवक्ता के 18 जुलाई के पत्र को संज्ञान में लिया गया और उसके तहत महाधिवक्ता कार्यालय के संचालन के लिए न्यायालय कक्ष संख्या 11 को फोटोकॉपी सेंटर के लिए, न्यायालय कक्ष संख्या 12 से 17 तक महाधिवक्ता, अपर महाधिवक्ता, मुख्य स्थायी अधिवक्ता व सरकारी अधिवक्ताओं के बैठने केलिए होगी।

विज्ञापन
Allahabad High Court: Alternatively the Advocate General office will run in seven court rooms
Prayagraj News : महाधिवक्ता कार्यालय इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाधिवक्ता कार्यालय में लगी आग से प्रभावित हो रहीं अदालतों के कामकाज को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रशासनिक कमेटी ने महाधिवक्ता कार्यालय के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। इसके तहत सात अदालत कक्षों सहित1500 वर्ग मीटर के दो हाल मुहैया कराए गए हैं जबकि प्रवेशद्वार तीन ए पर ई-फाइलिंग होगी। रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसकेपूर्व मामले में वरिष्ठ न्यायमूर्ति की अगुवाई वाली खंडपीठ ने अपर महाधिवक्ता, बार एसोसिएशन केपदाधिकारियों केसाथ बैठक कर व्यापक विचार-विमर्श किया। 

विज्ञापन



उधर, हाईकोर्ट के रजिस्टार प्रोटोकॉल की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक महाधिवक्ता के 18 जुलाई के पत्र को संज्ञान में लिया गया और उसके तहत महाधिवक्ता कार्यालय के संचालन के लिए न्यायालय कक्ष संख्या 11 को फोटोकॉपी सेंटर के लिए, न्यायालय कक्ष संख्या 12 से 17 तक महाधिवक्ता, अपर महाधिवक्ता, मुख्य स्थायी अधिवक्ता व सरकारी अधिवक्ताओं के बैठने केलिए होगी। इसके अलावा प्रवेश द्वार संख्या तीन-ए के सुरक्षा कक्ष में बनाए गए केबिन में ई-फाइलिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा 1500 वर्ग मीटर के दो हाल दिया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि यह व्यवस्था दो महीने के लिए उपलब्ध कराई गई है। जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट इसे वापस ले लिया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्य स्थायी अधिवक्ता केआर सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल की ओर से जारी अधिसूचना उन्हें प्राप्त हो गई है। बृहस्पतिवार से नोटिस लिए जाने की व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके पूर्व आज दिन में पौने एक बजे वरिष्ठ न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर की अगुवाई वाली पीठ ने अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल, शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार पाल, मुख्य स्थायी अधिवक्ता केआर सिंह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन केअध्यक्ष राधाकांत ओझा, महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन की उपस्थिति में इस मामले में व्यापक तौर पर विचार विमर्श किया गया, जिससे कि न्यायालयों के कामकाज का संचालन सामान्य बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed