फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court: Advocates boycott a judge's court, decide to continue

Allahabad High Court : अधिवक्ताओं ने किया एक न्यायाधीश की कोर्ट का बहिष्कार, आगे भी जारी रखने का निर्णय

Mon, 11 Jul 2022 10:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 10:18 PM IST
सार

पहले से तय कार्यक्रम के तहत सोमवार को 11 जुलाई की सुबह 10 बजे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा की अगुवाई में बड़ी संख्या में अधिवक्ता न्यायाधीश के कक्ष के बाहर एकत्र हो गए और उनकी कोर्ट का बहिष्कार करने की घोषणा करते हुए किसी भी अधिवक्ता को न्याय कक्ष के भीतर नहीं जाने दिया।

विज्ञापन
Allahabad High Court: Advocates boycott a judge's court, decide to continue
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश के व्यवहार से आहत अधिवक्ताओं ने सोमवार को उनकी कोर्ट का बहिष्कार किया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की बैठक में समस्या का समाधान होने तक बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन



पहले से तय कार्यक्रम के तहत सोमवार को 11 जुलाई की सुबह 10 बजे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा की अगुवाई में बड़ी संख्या में अधिवक्ता न्यायाधीश के कक्ष के बाहर एकत्र हो गए और उनकी कोर्ट का बहिष्कार करने की घोषणा करते हुए किसी भी अधिवक्ता को न्याय कक्ष के भीतर नहीं जाने दिया। अधिवक्ताओं के बष्किार के कारण कोई भी अधिवक्ता न्याय कक्ष में जाकर बहस नहीं कर सका।

विज्ञापन

बाद में हाईकोर्ट बार की इस संबंध में एक बैठक हुई, जिसमें मंगलवार को भी बहिष्कार जारी रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि न्यायाधीश का अधिवक्ताओं के साथ अनुचित व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। अध्यक्ष ने मामले में मुख्य न्यायमूर्ति से आग्रह किया है कि वे इस संबंध में शीघ्र ही उचित निर्णय लें। महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन ने कहा कि जब तक न्यायाधीश का क्षेत्राधिकार नहीं बदला जाता, तब तक अधिवक्ता उनकी कोर्ट का बहिष्कार जारी रखेंगे।


महासचिव ने राज्य सरकार के पैनल में शामिल अधिवक्ताओं से भी बहिष्कार में सहयोग करने की अपील की है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, नीरज कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ मिश्र, धर्मेंद्र सिंह यादव, सत्यम पांडेय, श्यामाचरण त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, उष्मा मिश्रा, अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed