फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad approved plans for five and a half billion

इलाहाबाद के लिए साढ़े पांच अरब की योजनाएं मंजूर

Sun, 08 May 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 08 May 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Allahabad approved plans for five and a half billion
ज‌िला योजना की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अहमद हसन ने इलाहाबाद के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 के तहत शनिवार को पांच अरब 76 करोड़ एक लाख रुपये की जिला योजना को अनुमोदित कर दिया। प्रस्तावित परिव्यय को अनुमोदित करते हुए मंत्री ने जनप्रतिनिधियों की सहमति से पेयजल योजनाओं की प्रस्तावित धनराशि में बढ़ोतरी किए जाने के निर्देश दिए। जिला योजना की बैठक में पेयजल समस्या का मुद्दा ही छाया रहा।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2015-16 के मुकाबले इस वर्ष जिला योजना का बजट एक करोड़ 68 लाख रुपये अधिक है। हालांकि पिछले वित्तीय वर्ष में पांच अरब 74 करोड़ 33 लाख रुपये की जिला योजना अनुमोदित की गई थी लेकिन इसके मुकाबले महज 32.94 फीसदी धनराशि यानी एक अरब 89 करोड़ 17 लाख रुपये ही जारी हुए, जिसे सभी विभागों ने शतप्रतिशत खर्च कर दिया है। अब देखना है कि इस बार अनुमोदित योजनाओं के मुकाबले कितनी धनराशि जारी की जाती है।
विज्ञापन


फिलहाल जिला योजना के कृषि उत्पादन शाखा से संबद्ध विभागों के तहत कृषि, उद्यान, निजी लघु सिंचाई, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध उत्पादन, सहकारिता, पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, राजकीय लघु सिंचाई के लिए 215.78 करोड़, परिवार कल्याण के लिए दो करोड़, ग्रामीण पेजयल एवं ग्राम्य विकास के लिए 27.9 करोड़, स्वच्छ भारत अभियान के लिए 36 करोड़, ग्रामीण आवास के लिए 60 करोड़, नगरीय पेयजल के लिए दो करोड़ 27 हजार, अनुसूचित जाति कल्याण के लिए 3.10 करोड़, समजा कल्याण सामान्य जाति के लिए 28.69 करोड़, विकलांग कल्याण के लिए 1.73 करोड़, महिला कल्याण के लिए 11.70 करोड़ रुपये का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के लिए 11.15 करोड़, शिक्षा क्षेत्र के तहत प्राथमिक, माध्यमिक एवं प्राविधिक शिक्षा के लिए 168.81 करोड़, ग्रामीण सड़क निर्माण के तहत अवशेष 56 कार्यों को पूर्ण करने, 250 से 499 तक की आबादी के 10 असंतृप्त गांवों में सड़क निर्माण और 235 नए मार्गों के निर्माण के लिए 68.04 करोड़, इंदिरा आवास के लिए 50 करोड़, लोहिया आवास के लिए 10 करोड़ और अतिरिक्त ऊर्जा स्नोत विभाग की ओर से 605 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए एक करोड़ 33 लाख 95 हजार रुपये परिव्यय का प्रस्ताव है।


जिला योजना की बैठक के बाद मंत्री अहमद हसन ने भूकंप रोधी भवन के निर्माण के लिए आयोजित प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए 462 राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण प्रतिभाग प्रमाण पत्र वितरित किए। बैठक में भदोही से सांसद वीरेंद्र सिंह, विधायक सत्यवीर मुन्ना, सईद अहमद, परवेज अहमद, गिरीश चंद्र पाण्डेय उर्फ  गामा पांडेय, डॉ. अजय भारती, प्रशांत सिंह, राजबली जैसल, दीपक पटेल, अनुग्रह नारायण सिंह, विजमा यादव, अंसार अहमद, बासुदेव यादव, डॉ. यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, सपा के जिलाध्यक्ष सपा कृष्णमूर्ति सिंह यादव, नगर अध्यक्ष सपा इफ्तखार हुसैन और सदस्य जिला पंचायत सदस्यों समेत विकास अधिकारी अटल कुमार राय और कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed