{"_id":"5f9988d78ebc3e9bb15ef8f5","slug":"all-seats-of-jk-institute-full-in-third-round-allotment-of-josa-city-desk-news-ald2901046182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोसा के तीसरे राउंड के एलाटमेंट में भरीं जेके इंस्टीट्यूट की सभी सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोसा के तीसरे राउंड के एलाटमेंट में भरीं जेके इंस्टीट्यूट की सभी सीटें
विज्ञापन
all seats of jk institute full in third round allotment of josa
प्रयागराज। बदलते दौर में भी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जेके इंस्टीट्यूट की पुरानी साख कायम है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने मंगलवार को तीसरे राउंड का एलाटमेंट जारी किया और इसी के साथ जेके इंस्टीट्यूट की सभी 112 सीटें भर गईं। तीसरे राउंड में जोसा की ओर से 2738 सीटों का एलाटमेंट जारी होने के बाद अब मात्र 209 सीटों का आवंटन शेष रह गया है।
तीसरे राउंड के एलाटमेंट संगमनगरी के तीन संस्थानों में एमएनएनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जेके इंस्टीट्यूट की सभी सीटें भर गईं। जेके इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो.जेए अंसारी का कहना है कि संस्थान की कुल 112 सीटों में 56 इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की हैं तो 56 सीटें कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की हैं। बताया कि 80 एवं 90 के दशक में संस्थान से निकले लोग ही देश के सरकारी संस्थानों बीएसएनएल, रेलवे सहित अन्य विभागों में उच्च पदों पर मिलते रहे हैं। आज भी हमारा संस्थान अपनी पुरानी गरिमा बनाए हुए है।
प्रो. अंसारी ने बताया कि जोसा की ओर से छह राउंड की काउंसलिंग तक सीटों का समीकरण बदलता रहेगा। ऐसे में यह कहना कि अब हमारी सीट भर गई है तो किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा, ऐसा नहीं है। सीटों का समीकरण बदलने पर टॉप के संस्थानों आईआईटी में जगह खाली होने पर हमारे यहां सीट का चुनाव करने वाले दूसरे संस्थानों में जा सकते हैं, दूसरे संस्थानों के लोग हमारे यहां आ सकते हैं। ऐसे में पूरे छह राउंड तक सीटों का मैटिक्स बदलता रहेगा। छह राउंड की काउंसलिंग पूरी होने के बाद एमएनएनआईटी स्थित सी-सैब की ओर से 16 नवंबर से स्पेशल राउंड की काउंसलिंग होगी। इसमें किसी कारण से प्रवेश न ले पाने वाले छात्रों को खाली सीटों पर अंतिम मौका मिलेगा।