फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All-round sorrow and anger in Sangamnagar against Hyderabad scandal

हैदराबाद कांड के विरोध में संगमनगरी में चौतरफा गम और गुस्सा

Mon, 02 Dec 2019 02:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
All-round sorrow and anger in Sangamnagar against Hyderabad scandal
प्रयागराज। हैदराबाद कांड के विरोध में रविवार को संगमनगरी में गम और गुस्सा फैल गया। राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के लोग सड़कों पर उतर आए। कैंडल मार्ग निकाला गया और बेटियों, बहनों की सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद की गई। इस दौरान महिला चिकित्सक को न्याय दिलाने के साथ ही दोषियों को फांसी की सजा के लिए नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर इस अमानवीयता के खिलाफ बांह पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाने के लिए आवाज उठाई गई। शिवसेना के महानगर अध्यक्ष मिलन साहू ने केंद्र-प्रदेश सरकारों पर बेटियों पर हो रहे अपराध रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। इस मौके पर शिव सेना के प्रदेश सचिव प्रदीप चौरसिया, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर, हसीब अहमद, शकील अहमद, अवनीश कुमार, खालिद, सत्या पांडेय समेत तमाम लोग उपस्थित थे। इसी तरह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस में कैंडल मार्च निकाला। पाटी के जिलाध्यक्ष डॉ अल्ताफ के नेतृत्व में बेटी है सबसे प्यारी...। इंसाफ दो...इंसाफ दो... जैसे नारे लगाए जा रहे थे। इस मौके पर सुमन यादव, सर्वेश यादव, अंजनी कुमार मिश्र, गोलू सोनकर, मुकेश जायसवाल, रवींद्र श्रीवास्तव, एएम अब्बासी, विजय कांत, अनिल पाठक, जाबिर उपस्थित थे। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के कार्यकर्ताओं ने भी सुभाष चौराहे पर केंडिल जलाकर नारेबाजी की। शहर उत्तरी विधान सभा इकाई के मोहम्मद हसन, नगर अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद, इमरान सिद्दीकी, अफसर महमूद, मोहम्मद हसन, मुस्ताक अहमद राजू, इरफान, तनवीर आलम उपस्थित थे। राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी सुभाष चौराहे पर हैदराबाद घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। इसमें वाहिनी के प्रदेश महासचिव सूर्यांश श्रीवास्तव, दीपक कुमार शर्मा, प्रियंका द्विवेदी, ऋषभ वर्मा, अनुज जायसवाल, राज चौधरी, प्रज्ज्वल कुमार, रवि पांडेय, राहुल गौंड़, मनीष, अजय, सुजीत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed