{"_id":"5cf4209dbdec22070460c4ae","slug":"all-mumbai-route-trains-full-flight-fare-is-too-costly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई रूट की ट्रेनें फुल, हवाई किराया भी हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई रूट की ट्रेनें फुल, हवाई किराया भी हुआ महंगा
Mon, 03 Jun 2019 12:46 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
mumbai local train
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के इस मौसम में मुंबई रूट की ट्रेनों में ज्यादा मारामारी हो गई। इस माह मुंबई रूट की किसी भी ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं है। तमाम ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची का आंकड़ा भी काफी लंबा हो गया है। कुछ में नो रूम भी है। ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची होने की वजह से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का भी किराया बढ़ गया है। सोमवार तीन जून की ही बात करें तो प्रयागराज से मुंबई का विमान से किराया 10 हजार रुपये से ज्यादा का हो गया है।
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियां होने के साथ ही प्रयागराज से सर्वाधिक लोगों की भीड़ मुंबई रूट की ट्रेनों में जा रही है। इलाहाबाद जंक्शन एवं इलाहाबाद छिवकी से मुंबई दुंरतो, फैजाबाद-एलटीटी सुपरफास्ट, कामायनी, रत्नागिरि, महानगरी एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, मुंबई मेल आदि ट्रेनों का संचालन होता है लेकिन, इस माह इन सभी ट्रेनों में जंक्शन, प्रयाग और छिवकी से कंफर्म बर्थ उपलब्ध नहीं है। फ्लेक्सी फेयर होने के बावजूद भी मुंबई दुरंतो में अब कंफर्म टिकट जुलाई माह में ही उपलब्ध है। इसी तरह इलाहाबाद जंक्शन-लोकमान्य तिलक तुलसी एक्सप्रेस में भी कंफर्म टिकट आठ जुलाई को उपलब्ध है। यही हाल कामायनी, काशी आदि दूसरी ट्रेनों का है। भोपाल होकर लोकमान्य तिलक जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में अगली कुछ तिथियों में नो रूम भी हो गया है।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेनों को चलाने का एलान किया गया है लेकिन इन ट्रेनों में भी यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध नहीं हो रही है। इस बीच विमानन कंपनी इंडिगो की प्रयागराज-मुंबई उड़ान भी हर रोज यात्रियों से भरकर जा रही है। इस वजह से इंडिगो का भी किराया बढ़ गया है।
विज्ञापन
अगली कुछ तिथियों में इंडिगो का किराया
तारीख प्रयागराज से मुंबई मुंबई से प्रयागराज
तीन जून 10226 8024
चार जून 13113 7423
पांच जून 8693 7423
छह जून 8027 7423
सात जून 7526 7423
आठ जून 7426 7423
नौ जून 8693 7423
दस जून 8693 5801