फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All LHB coach trains including Prayagraj will now have parcel booking

प्रयागराज समेत सभी एलएचबी कोच वाली ट्रेन में होगी पार्सल बुकिंग

Mon, 25 Nov 2019 01:55 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
All LHB coach trains including Prayagraj will now have parcel booking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस समेत एलएचबी कोच से लैस जितनी भी ट्रेनें हैं उन सभी में यात्री अब पहले की तरह पार्सल बुकिंग करवा सकेंगे। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एनसीआर जोन में इसकी शुरुआत प्रयागराज एक्सप्रेस से होगी। एलएचबी रेक से लैस यह जोन की पहली ट्रेन होगी जिसमें रेलवे पार्सल बुकिंग के लिए एसएलआर श्रेणी का एक कोच लगाने जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल पिछले कुछ वर्षों के दौरान प्रयागराज, श्रमशक्ति समेत तमाम ट्रेनें एलएचबी रेक से लैस हुई। एलएचबी रेक लगने के बाद इन ट्रेनों में जेनरेटर यान जुड़ जाने की वजह से एसएलआर कोच आदि हट गए। इस वजह से संबंधित ट्रेनों में पार्सल बुकिंग तकरीबन बंद हो गई। सीमित बुकिंग होने से उन लोगों को असुविधा हो रही थी जिन्हें ज्यादा माल की बुकिंग करवानी होती थी। नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस की बात करें तो उसमें एलएचबी कोच दिसंबर 2016 में लगे थे। इसके पूर्व जब प्रयागराज में आईसीएफ/सीबीसी वाले नीले रंग के कोच थे तब उसमें एसएलआर कोच होने की वजह से पार्सल बुकिंग हुआ करती थी। इसमें पार्सल बुकिंग की अधिकतम क्षमता 16 टन थी। एलएचबी कोच लग जाने के बाद यह दायरा काफी कम हो गया।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि एलएचबी रेक में दोनों ओर जेनरेटर यान होता है। इस वजह से इसमें पार्सल आदि रखने की जगह काफी कम रहती है। अब रेलवे द्वारा हेड ऑन जेनरेशन के माध्यम से एलएचबी रेक में पावर सप्लाई दिए जाने की वजह से एलएचबी रेक वाली ट्रेनों से एक-एक जेनरेटर यान हटाए जाएंगे। इसके स्थान पर एलएचबी के खास एसएलआर कोच लगेंगे। एनसीआर के इलाहाबाद मंडल में एलएचबी रैक में लगने वाला पार्सल कोच आ गया है। इसके लिए आरडीएसओ की ओर से ट्रायल किया जा रहा है। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed