फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   All decisions related to Ram temple were taken in the presence of dattatreya hosabale in Dharmasand.

प्रयागराज के जयप्रकाश को भी संघ में मिली अहम जिम्मेदारी, पूर्वी यूपी क्षेत्र का व्यवस्था प्रमुख बनाया गया

Mon, 22 Mar 2021 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
All decisions related to Ram temple were taken in the presence of dattatreya hosabale in Dharmasand.
prayagraj news : RSS - फोटो : prayagraj

प्रयागराज के सिविल लाइन स्थित कार्यालय में रहकर प्रांत प्रचारक प्रमुख की अब तक भूमिका निभा रहे जयप्रकाश  के कार्यक्षेत्र में विस्तार कर दिया गया है। बंगलुरु के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में हुई घोषणा के अनुसार अब उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है ।

विज्ञापन


इसमें पांच प्रांत शामिल है। इसके साथ ही राजेंद्र सिंह  को भी प्रोन्नति देते हुए प्रांत प्रचारक प्रमुख से क्षेत्र प्रचारक प्रमुख बनाया गया है। अशोक उपाध्याय को क्षेत्र कुटुंब प्रबोधन प्रमुख तथा राजेंद्र सक्सेना जो गंगा समग्र का कार्य देख रहे थे उन्हें क्षेत्र मार्ग प्रमुख बनाया गया है।

विज्ञापन

All decisions related to Ram temple were taken in the presence of dattatreya hosabale in Dharmasand.
दत्तात्रेय होसबोले - फोटो : pti

धर्मसंसद में दत्तात्रेय होसबाले की मौजूदगी में ही लिए गए थे राम मंदिर से जुड़े तमाम फैसले

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नवनिर्वाचित सरकार्यवाह  दत्तात्रेय होसबाले का प्रयाग से गहरा नाता रहा है। उनका प्रयागराज में तकरीबन हर वर्ष आगमन भी होता रहा है। पिछले वर्ष  22 से 24 नवंबर तक यमुनापार के गोहनिया में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में वह यहां सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ ही मौजूद रहे। प्रयागराज में वर्ष 2019 में लगे कुंभ के दौरान हुई विहिप की धर्म संसद में भी उन्होंने शिरकत की। इस दौरान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से जुड़े तमाम निर्णय उनकी मौजूदगी में ही लिए गए।

कुंभ मेले के दौरान दत्तात्रेय होसबाले ने झूंसी स्थित संघ कार्यालय में ही प्रवास किया था। अमूमन वह प्रयागराज आगमन के दौरान संघ के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में ही प्रवास करते रहे हैं। पिछले वर्ष प्रयागराज आगमन के दौरान वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति रहे प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी के घर भी गए थे। उनकी मां के निधन होने के बाद दत्तात्रेय होसबले ने तब अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की। इसके पूर्व वह गिरीश त्रिपाठी के पुत्र की शादी में भी आर्शीवाद देने के लिए यहां आए थे।

All decisions related to Ram temple were taken in the presence of dattatreya hosabale in Dharmasand.
RSS - फोटो : File Photo

संघ के प्रदेश संपर्क प्रमुख आलोक मालवीय बताते हैं कि दत्तात्रेय होसबाले को कई भाषाओं की जानकारी है। कुंभ के दौरान उन्होंने संगम स्नान भी यहां किया। प्रयागराज से उनका लगाव इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि संघ के सरसंघचालक रहे प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भइया की जन्मभूमि और विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व. अशोक सिंहल की कर्मभूमि संगम नगरी ही है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि दत्तात्रेय होसबाले का व्यक्त्वि बहुत ही उदार है।

वह ईश्वरीय कार्य के लिए प्रतिबद्ध व्यक्ति हैं। संगठन का उनके पास व्यापक अनुभव भी है।संगठन की रचना, उद्देश्य और कार्यपद्धति की उनके पास व्यापक जानकारी है। उधर दत्तात्रेय होसबले के निर्वाचित होने पर काशी प्रांत संघचालक डॉ विश्वनाथ लाल निगम,प्रांत सह कार्यवाह राज बिहारी,  प्रांत प्रचार प्रमुख डॉक्टर मुरारजी त्रिपाठी ,विभाग प्रचारक श्रीकृष्ण चंद, सह विभाग प्रचारक डॉक्टर पीयूष,  विभाग कार्यवाह संजीव आदि ने भी खुशी जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed