फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aligarh were not many trains, the passenger lengthy detour undercut Delhi

अलीगढ़ नहीं गई कई ट्रेनें, लंबा चक्कर काटकर दिल्ली गए यात्री 

Sat, 08 Oct 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 08 Oct 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh were not many trains, the passenger lengthy detour undercut Delhi
d
इलाहाबाद। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने की वजह से रेलवे ने शुक्रवार को ब्लॉक लिया। इस वजह से इलाहाबाद से अलीगढ़ होकर दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें बदले हुए रास्ते से गईं। ट्रेनों को आगरा-मथुरा के रास्ते दिल्ली भेजा गया। यही स्थिति दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की भी रही। बदले रास्ते से आने की वजह से इलाहाबाद आने वाली तमाम ट्रेनें घंटों देरी से इलाहाबाद पहुंची। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने बदले हुए रूट की कई ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग से चलाने का ऐलान किया। शुक्रवार को मुरी, कालका, एनई अलीगढ़ के रास्ते ही दिल्ली गई।
विज्ञापन

अलीगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 28 सितंबर से शुरू किया है जो 9 अक्तूबर तक चलेगा। इस वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को टूंडला-अलीगढ़ की बजाय टूंडला-आगरा-पलवल के रास्ते चलाने का ऐलान किया था। हालांकि जिन ट्रेनों को बदले हुए रूट से शुक्रवार को चलना था उसमें से कुछ अपने निर्धारित मार्ग से ही गई। इसमें कालका मेल, नार्थ ईस्ट और मुरी एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इसके अलावा रेलवे ने नई दिल्ली-दरभंगा, आनंद विहार-भागलपुर, लिच्छवी एक्सप्रेस अप एंड डाउन को भी उनके निर्धारित मार्ग पर चलाने का ऐलान किया है। वहीं बदले हुए रूट से आने की वजह से शुक्रवार को डाउन नार्थ ईस्ट, मुरी एक्सप्रेस, झारखंड एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें घंटों देरी से इलाहाबाद पहुंची। इन ट्रेनों के लेट आने की वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। उधर जिन ट्रेनों को रेलवे ने डायवर्ट किया था उसमें से कुछ शुक्रवार को अपने निर्धारित रूट से ही अलीगढ़ पहुंची। ऐसे में उन यात्रियों को परेशानी हुई जिन्होंने डायवर्जन की वजह से अपने रिजर्वेशन निरस्त करवा दिए थे। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय का कहना है कि यात्री सुविधा के मद्देनजर कई डायवर्ट ट्रेनों को उनके निर्धारित रास्ते से चलाने का प्रयास किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed