फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Alert in Prayagraj after dengue cases surfaced, officials engaged in preparations for prevention

प्रयागराज : डेंगू के मामले सामने आने के बाद प्रयागराज में अलर्ट, रोकथाम के लिए तैयारियों में जुटे अधिकारी

Wed, 02 Aug 2023 06:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Aug 2023 06:15 PM IST
सार

नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए नगर निगम के पास फॉगिंग के लिए 135 साईकिल, माउंटेड फॉगिंग मशीन, आठ बड़ी फॉगिंग मशीन तथा एंटी लार्वा छिड़काव के लिए 212 बैटरी संचालित स्प्रे मशीन, 20 व्हीकल माउंटेड स्प्रे मशीन उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Alert in Prayagraj after dengue cases surfaced, officials engaged in preparations for prevention
डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 58, गाजियाबाद में 17 और कानपुर में डेंगू के 52 मामले सामने आने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशु पांडे ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने डेंगू एवं संचारी रोगाें की रोकथाम के लिए तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, मलेरिया अधिकारी और डीपीआरओ को व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर एंटी लार्वा, चूने का छिड़काव, साफ-सफाई तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नगर निगम को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही वार्डवार संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में जन-जागरूकता रैली निकालने को कहा। बैठक में नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए नगर निगम के पास फॉगिंग के लिए 135 साईकिल, माउंटेड फॉगिंग मशीन, आठ बड़ी फॉगिंग मशीन तथा एंटी लार्वा छिड़काव के लिए 212 बैटरी संचालित स्प्रे मशीन, 20 व्हीकल माउंटेड स्प्रे मशीन उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

वहीं, जन-जागरूकता के कार्य के लिए स्मार्ट सिटी के द्वारा पीए सिस्टम, वीएमडी, दैनिक समाचार पत्रों, पम्पलेट वितरण, डीटीडीसी वाहनों में लगे माइक सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को रैली के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाने को कहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सुअर बाड़ों, डेयरी, गोशालाओं सहित अन्य संबंधित स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, सीएमओ को अस्पतालों में मरीजों की देखभाल बेहतर ढंग से कराए जाने तथा हेल्थ कैंप लगाने को कहा। जिला पंचायतराज अधिकारी को एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रधानों को संचारी रोग से बचाव व नियंत्रण के संबंध में प्रशिक्षण देने को कहा। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम को क्रियाशील करने तथा माइक्रो प्लान के तहत निगरानी करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed