फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akshaywat will be open to common devotees

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, संशय खत्म, आम भक्तों के लिए खुला रहेगा मूल अक्षयवट

Mon, 01 Apr 2019 01:53 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Apr 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
Akshaywat will be open to common devotees
मूल अक्षयवट आगे भी खुला रखने का निर्णय
तीर्थराज प्रयाग में मूल अक्षयवट के दर्शन बंद नहीं होंगे। सरकार के आग्रह पर देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए मूल अक्षयवट को आगे भी खुला रखने के लिए उच्चस्तरीय निर्णय ले लिया गया है। 
विज्ञापन


सेना के साथ प्रशासन की बैठक के बाद इस आशय का सहमति पत्र जारी कर दिया गया है। इसी के साथ अक्षयवट को खोलने को लेकर बने असमंजस पर विराम लग गया है। इससे पहले कुंभ मेला के तहत 31 मार्च तक केलिए ही मूल अक्षयवट और सरस्वती कूप को खोलने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर विचार-विमर्श केबाद शीर्ष स्तर पर मूल अक्षयवट को आगे भी लगातार खुला रखने का निर्णय ले लिया गया है। कुंभ के दौरान मूल अक्षयवट के दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाएं यथावत बनी रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक पूर्व की भांति श्रद्धालु मूल अक्षयवट व सरस्वती कूप के दर्शन कर सकेंगे। यह जानकारी मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्चस्तरीय निर्णय ले लिया गया है। 

सेना के साथ हुई प्रशासन की बैठक में तय किया गया है कि कुंभ की तरह ही आम भक्तों के लिए मूल अक्षयवट के दर्शन आम श्रद्धालुओं के लिए सुलभ हों। 

प्रधानमंत्री के एलान पर 450 वर्ष बाद खोले गए सनातनधर्मियों के इस अहम तीर्थ को कुंभ के बाद भी यथावत रखने पर अब तक संशय के बादल छाए हुए थे। 

सेना के साथ हुई बैठक के बाद जिलाधिकारी भानुचंद गोस्वामी ने बताया कि मूल अक्षयवट और सरस्वती कूप को आने वाले दिनों में भी खुला रखने का निर्णय लिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि कुंभ के दौरान प्रयागराज में हुई कैबिनेट की बैठक में मूल अक्षयवट को आम श्रद्धालुओं के लिए वर्ष पर्यंत खोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed