{"_id":"6574cc6ccf48d7fd3f01a6f5","slug":"akshat-kalash-procession-taken-out-with-the-invitation-of-ramlalas-life-consecration-allahabad-news-c-3-1-ald1022-277046-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता लेकर निकाली गई अक्षत कलश शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता लेकर निकाली गई अक्षत कलश शोभायात्रा
विज्ञापन
प्रयागराज। राम जन्मभूमि पर रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए शनिवार को निकाली गई पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा में भीड़ उमड़ पड़ी। पवित्र तीर्थों, मंदिरों में पूजन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय स्थित डॉक्टर हेडगेवार भवन जॉर्ज टाउन से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें संघ के प्रयाग उत्तर जिले के कार्यकर्ता उत्साह से शामिल हुए।
अक्षत निमंत्रण को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा। शोभायात्रा जिस स्थान से गुजरी, वहां लोग पूजन करने के लिए उमड़ते रहे। संघ कार्यालय से निकलकर यात्रा विश्व हिंदू परिषद कार्यालय केसर भवन पहुंची, जहां उपस्थित महर्षि भारद्वाज वेद विद्यालय के छात्रों ने कलश का पूजन किया। इसके बाद संघ विचार परिवार के संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
विहिप काशी प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, महानगर भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद महानगर मंत्री सत्य प्रकाश मिश्रा बबलू, प्रांत सह मंत्री अनिल पांडेय, जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजवर्धन, जिला कार्यवाह मुकेश, जिला संचालक लालता, विनम्र सेन, ज्ञानेश्वर शुक्ला, शुभम कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण, किन्नर अखाड़ा की टीना मां सहित सैकड़ों लोग शोभायात्रा में शामिल रहे। शोभायात्रा में विहिप के विभाग के संगठन मंत्री अंशुमान भी शामिल रहे।