फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhilesh Yadav will show a new direction for development in Prayagraj through the 'Vision India' campaign.

Prayagraj : विजन इंडिया अभियान के जरिए प्रयागराज में विकास की नई दिशा दिखाएंगे अखिलेश यादव

Mon, 29 Jun 2026 05:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Jun 2026 05:19 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगम नगरी प्रयागराज में विजन इंडिया अभियान के तहत विकास-परक राजनीति की नई नींव रखने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav will show a new direction for development in Prayagraj through the 'Vision India' campaign.
प्रयागराज के होटल रेडिसन में आयोजित विजन इंडिया में बोलते सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगम नगरी प्रयागराज में विजन इंडिया अभियान के तहत विकास-परक राजनीति की नई नींव रखने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजन इंडिया के माध्यम से उन्होंने लोगों से संवाद किया है, जिन्होंने अपने अनुभव से समाज को समृद्ध किया है। सपा प्रमुख ने कहा कि देश में एस्ट्रोनॉमी (खगोल विज्ञान) पर जितना ध्यान देना चाहिए, उससे कहीं ज्यादा एस्ट्रोलॉजी (ज्योतिष) पर ध्यान दिया जा रहा है। उनका मानना है कि एस्ट्रोनॉमी पर ध्यान देने से ही देश का भला हो सकता है।

विज्ञापन

अखिलेश यादव के विजन इंडिया अभियान के तहत प्रयागराज में आयोजित यह बैठक शिक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति और उसमें सुधार की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है। पार्टी का मानना है कि विशेषज्ञों और आम लोगों के सीधे संवाद से ही देश के विकास के लिए ठोस योजनाएं बनाई जा सकती हैं। शिक्षा के गिरते स्तर और उस पर सरकार की कथित निष्क्रियता पर चिंता व्यक्त करते हुए, सपा ने भविष्य के लिए एक नई राजनीतिक और सामाजिक दिशा देने का प्रयास किया है।

विज्ञापन

Akhilesh Yadav will show a new direction for development in Prayagraj through the 'Vision India' campaign.
होटल रेडिसन में आयोजित विजन इंडिया कार्यक्रम में हिस्सा लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

शिक्षा व्यवस्था पर चिंता और सरकार पर आरोप

सपा प्रमुख ने कहा कि वे शिक्षा की बुनियाद पर चर्चा करना चाहते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि दस साल पहले वे कहते थे कि युवाओं और छात्रों में देश को बदलने की ऊर्जा है, लेकिन आज युवाओं की वही ताकत एक आपदा में बदलती जा रही है। अखिलेश यादव ने सरकार पर केजी से लेकर पीजी तक पूरी शिक्षा व्यवस्था को जान बूझकर बीमार बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को पता है कि शिक्षा व्यवस्था बीमार हो रही है, फिर भी वह हजारों प्राइमरी स्कूलों को बंद कर रही है और विश्वविद्यालयों को संकीर्ण राजनीति का शिकार बना रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब बेसिक शिक्षा ही समाप्त हो जाएगी, तो उम्मीद कहां बचेगी। उन्होंने ऐसी खबरें मिलने का भी जिक्र किया कि जहां बच्चों की संख्या कम है, वहां शिक्षकों को अन्य कामों में लगा दिया जाता है, जैसे चारा इकट्ठा करना। शिक्षकों का मनोबल गिराने के लिए कभी पाठयक्रम बदलने और कभी जातिवादी प्रश्न पूछने का भी आरोप उन्होंने लगाया। परीक्षाओं को लेकर बड़ी-बड़ी समितियां बनने के बावजूद जातिवादी प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की।

Akhilesh Yadav will show a new direction for development in Prayagraj through the 'Vision India' campaign.
होटल रेडिसन में आयोजित विजन इंडिया कार्यक्रम में हिस्सा लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

प्रबुद्ध वर्ग और पार्टी के युवाओं का संगम

इस मंथन कार्यक्रम में शहर और आसपास के जिलों से नामचीन चिकित्सक, वरिष्ठ इंजीनियर, तकनीकी विशेषज्ञ और पार्टी से जुड़े युवा शामिल हुए। उद्योगपति और व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंच पर पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र , पूर्व चीफ सेक्रेटरी आलोक रंजन, सांसद राजीव राय, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और इंद्रजीत सरोज मौजूद थे। सभागार में सपा के एमएलसी डा. मान सिंह यादव, संदीप पटेल, आरके वर्मा, गीता पासी, पुष्पेंद्र सरोज सांसद, प्रो. प्रतिमा, लालसा, डा. पूजा मिश्रा, रामवृक्ष यादव, धर्मराज पटेल, अनिल यादव, इफ्तेखार हुसैन, संदीप यादव, आदिल, राघवेंद्र यादव, विवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप यादव, योगेश यादव, मनोज पांडेय, रवींद्र मिश्रा, अधिवक्ता श्रीनारायण सिंह, सीपी यादव, कमल कृष्ण, केके राय, शिवम यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed