फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhilesh Yadav in Prayagraj: SP chief Akhilesh Yadav will arrive in Prayagraj tomorrow for a two-day visit.

Akhilesh Yadav In Prayagraj : सपा मुखिया अखिलेश यादव दो दिन के दौरे पर कल पहुंचेंगे प्रयागराज

Sat, 27 Jun 2026 06:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jun 2026 06:33 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार व सोमवार को प्रयागराज के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मीडियाकर्मियों से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav in Prayagraj: SP chief Akhilesh Yadav will arrive in Prayagraj tomorrow for a two-day visit.
अखिलेश यादव, अध्यक्ष समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार व सोमवार को प्रयागराज के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। साथ हीू विजन इंडिया बैठक, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को सुबह 11.30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से निजी विमान से रवाना होंगे और दोपहर 12.15 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे सर्किट हाउस जाएंगे जहां दोपहर 1.30 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे अशोक नगर स्थित विधायक प्रजापति यादव के आवास और शाम 5.30 बजे करेली में समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तिखार हुसैन के आवास पहुंचकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वह रात्रि विश्राम प्रयागराज में ही करेंगे। दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सुबह वह दिन में 11 बजे एजी ऑफिस के पास स्थित एक होटल में आयोजित विजन इंडिया बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम तीन बजे दारागंज स्थित विधायक संदीप पटेल के आवास पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक और संवाद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed