फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhilesh Yadav comment on the ruckus in Bihar assembly, the dignity of democracy being blown in UP, Bihar

बिहार विधानसभा में हुए बवाल पर अखिलेश का तंज, यूपी, बिहार में उड़ाई जा रही लोकतंत्र की मर्यादा की धज्जियां

Thu, 25 Mar 2021 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav comment on the ruckus in Bihar assembly, the dignity of democracy being blown in UP, Bihar
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार विधान सभा में हुए बवाल का उदाहरण देते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री कहेगा, ठोक दो, वहां की पुलिस क्या करेगी। उन्होंने कहा कि यूपी बिहार में लोकतंत्र की मर्यादा की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

विज्ञापन


बुधवार को करारी में सपा के जिला महासचिव मौलाबख्श की बेटी के वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए सपा मुखिया ने प्रदेश के डिप्टी सीएम पर भी तंज कसा। बोले, सपा कार्यकर्ताओं से जो कौशाम्बी के राजनीतिक भविष्य का इनपुट मिला है, उसके अनुसार अगले विस चुनाव में भाजपा का जिले में सूपड़ा साफ हो जाएगा। बुधवार दोपहर 2.35 बजे सड़क मार्ग से अखिलेश यादव सीधा करारी के पूर्व चेयरमैन मौलाबख्श के घर पहुंचे। यहां आधे घंटे रुकने के बाद उन्होंने नव दंपती को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

Akhilesh Yadav comment on the ruckus in Bihar assembly, the dignity of democracy being blown in UP, Bihar
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि नौजवान नौकरी रोजगार मांग रहा है तो उसे लाठियां मिल रही हैं। व्यापारी परेशान हैं। मजदूर लॉकडाउन में पैदल घर आया, सरकार ने उनकी कोई परवाह नहीं की। डीजल पेट्रोल क्यो महंगा है? इसका जवाब भाजपा नहीं दे रही है। थानों, तहसीलो में लूट मची है। बिहार की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र इतना कभी अपमानित नहीं हुआ। बिहार में जो हुआ वह काफी निंदनीय व शर्मनाक है। जिस तरह से आईपीएस व आईएएस ने विधायक को मारा, महिला सदस्यों को पीटा।

Akhilesh Yadav comment on the ruckus in Bihar assembly, the dignity of democracy being blown in UP, Bihar
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
इस तरह से लोकतंत्र नहीं चल पाएगा। यूपी, बिहार में लोकतंत्र की मर्यादा की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नीयत साफ नहीं कर रही है। इसलिए लोग हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है कि वह समय पर चुनाव कराएगा। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव आदि लोग मौजूद रहे।

पूर्व चेयरमैन पत्नी ने किया टीका, दिया 2022 फतह का आशीर्वाद
पूर्व चेयरमैन मौलाबख्श की बेटी की सोमवार को शादी थी। अपरिहार्य कारणों से अखिलेश यादव वैवाहिक कार्यक्रम वाले दिन नहीं आ सके थे। उन्होंने शादी वाले दिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम व राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज को भेजा था। इसके बाद बुधवार को खुद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाबख्श के घर पहुंचे। यहां मौलाबख्श की पत्नी व पूर्व चेयरमैन आशमा बेगम ने अखिलेश यादव का टीका किया और आने वाले विधानसभा के चुनाव में फतह का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed