{"_id":"5e0ba6038ebc3e87dd3c8f34","slug":"akhara-parishad-reacted-on-pgv-s-statements-over-saffrons-cloth-of-cm-yogi-allahabad-news-ald2644569128","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भगवा’ पर प्रियंका की टिप्पणी से अखाड़ा परिषद नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भगवा’ पर प्रियंका की टिप्पणी से अखाड़ा परिषद नाराज
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : amar ujala
परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि बोले, आध्यात्मिक संस्कृति के प्रतीक भगवा वस्त्र को सियासी दंगल में घसीटना अनुचित
विज्ञापन
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भगवा वस्त्र पर दिए गए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बयान पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने एतराज जताया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि भगवा शब्द को सियासी दंगल में नहीं घसीटा जाना चाहिए। भगवा वस्त्र आध्यात्मिक संस्कृति का प्रतीक होने के साथ ही साधु-संतों की पहचान से जुड़ा है। ऐसे में कांग्रेस महासचिव को सोच -समझ कर टिप्पणी करनी चाहिए।
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून पर मचे विरोध-प्रदर्शन के बीच बीते दिनों प्रियंका गांधी ने अपने लखनऊ दौरे के समय सीएम योगी पर तीखा हमला किया था। प्रियंका ने योगी को भगवा को बदनाम न करने की सलाह दी थी। कांग्रेस महासचिव के इस बयान पर साधु -संतों की संस्था अखाड़ा परिषद ने कड़ा एतराज जताया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने प्रियंका को इस मसले पर नसीहत दी है। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा प्रियंका को सीएम योगी के भगवा पहनावे पर कटाक्ष नहीं करना चाहिए। भगवा वस्त्र धार्मिक आस्था से जुड़ा है।
विज्ञापन
उनके इस बयान से लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने सीएम योगी को सन्यासी करार दिया। कहा वह ईमानदारी से लोक कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। संत समाज को सीएम योगी पर गर्व है। महंत ने कहा कि सीएम योगी ने किसी प्रदर्शनकारी से बदला लेने की बात नहीं कही है। उन्होंने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। उनके इस कदम का अखाड़ा परिषद समर्थन करती है।