फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AK Sharma reached Prayagraj for the first time after becoming MLC

एमएलसी बनने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे एके शर्मा

Sun, 18 Jul 2021 09:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Jul 2021 09:48 PM IST
सार

एमएलसी बनने के बाद रविवार की देर शाम भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा प्रयागराज पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

विज्ञापन
AK Sharma reached Prayagraj for the first time after becoming MLC
एमएलसी एके शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमएलसी बनने के बाद रविवार की देर शाम भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा प्रयागराज पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। प्रयागराज में नवाबगंज, शांतिपुरम, तेलियरगंज, सर्किट हाउस आदि स्थानों पर उनके स्वागत के लिए भाजपाई पहुंचे। इस अवसर पर यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, कुंजविहारी मिश्र, पुष्पराज सिंह, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, प्रीतम पांडेय, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे वह भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। शाम 4.30 बजे उनका इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग में जाने का कार्यक्रम है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि शाम छह बजे वह विज्ञान संकाय इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मंगलवार 20 जुलाई को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों और विद्या भारती से जुड़े लोगों से सुबह 11 बजे ज्वाला देवी स्कूल में मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed