{"_id":"686bb9bd07a5718bcb0935dc","slug":"airport-with-the-most-number-of-aerobridges-has-been-built-in-the-century-varanasi-has-fewer-of-them-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : सूबे में सबसे ज्यादा एयरोब्रिज वाला एयरपोर्ट बना प्रयागराज, वाराणसी में हैं इससे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : सूबे में सबसे ज्यादा एयरोब्रिज वाला एयरपोर्ट बना प्रयागराज, वाराणसी में हैं इससे कम
Mon, 07 Jul 2025 05:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Jul 2025 05:42 PM IST
सार
प्रयागराज एयरपोर्ट के नाम एक विशेष उपलब्धि दर्ज हो गई है। सिर्फ घरेलू उड़ान संचालित करने वालों प्रदेश के सभी एयरपोर्ट में प्रयागराज प्रदेश का पहला ऐसा एयरपोर्ट हो गया है जहां एयरोब्रिज की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज एयरपोर्ट के नाम एक विशेष उपलब्धि दर्ज हो गई है। सिर्फ घरेलू उड़ान संचालित करने वालों प्रदेश के सभी एयरपोर्ट में प्रयागराज प्रदेश का पहला ऐसा एयरपोर्ट हो गया है जहां एयरोब्रिज की संख्या छह हो गई है। एयरोब्रिज की संख्या में मामले संगमनगरी का एयरपोर्ट वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी आगे है। प्रयागराज से चार गुना से अधिक फ्लाइट होने के बावजूद वाराणसी में एयरोब्रिज की संख्या सिर्फ चार ही है।
विज्ञापन
एयरोब्रिज की संख्या के मामले में प्रदेश में अब लखनऊ एयरपोर्ट ही प्रयागराज एयरपोर्ट से आगे है, हालांकि लखनऊ भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। यहां कुल एयरोब्रिज की संख्या आठ है।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट निदेशक मुकेश चंद्र उपाध्याय का कहना है कि एयरोब्रिज की संख्या के मामले में प्रयागराज एयरपोर्ट वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, आगरा आगे है। विमान कम होने की वजह से वर्तमान समय यहां छह में से चार एयरोब्रिज का उपयोग हो रहा है। अगर विमान यहां से बढ़ते हैं तो बाकी दोनों एयरोब्रिज भी यात्रियों के उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज नाम से जाना जाता है एयरोब्रिज
एयरोब्रिज को पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज भी कहा जाता है। इसकी मदद से यात्री बिना सीढ़ी चढ़े सीधे टर्मिनल से विमान के अंदर पहुंच सकते हैं। अमूमन देखा गया है जिस एयरपोर्ट पर एयरोब्रिज की सुविधा नहीं रहती वहां यात्री रनवे पर खड़े विमान तक बस से पहुंचते हैं। फिर सीढ़ी चढ़कर विमान के अंदर दाखिल होते हैं। फिलहाल एयरोब्रिज होने की वजह से यात्रियों की टर्मिनल बिल्डिंग से विमान तक सीधी आवाजाही हो जाती है। साथ ही मौसम की मार से भी यात्रियों को निजात मिलती है। एक तरह से यह चलायमान पुल होता है जो हवाई अड्डे के टर्मिनल को वहां खड़े विमानों से जोड़ता है।