फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AirPort: Kolkata flight 'missing' in the air, Chennai flight will come on the ground

AirPort : हवा में ‘गुम’ कोलकाता फ्लाइट, धरातल पर आएगी चेन्नई उड़ान

Tue, 14 Jun 2022 12:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Jun 2022 12:00 AM IST
सार

ड़ान’ योजना के तहत प्रयागराज से कोलकाता फ्लाइट का संचालन वर्ष 2019 में लगेे कुंभ मेले के बाद शुरू हुआ। प्रयागराज और कोलकाता से इस फ्लाइट को अच्छी संख्या में यात्री भी मिल रहे थे, लेकिन पिछले वर्ष ही बिना किसी सूचना के निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज-कोलकाता फ्लाइट का संचालन अचानक बंद कर दिया।

विज्ञापन
AirPort: Kolkata flight 'missing' in the air, Chennai flight will come on the ground
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज से कोलकाता जाने वाली उड़ान हवा में ‘गुम’ हो गई है। पिछले वर्ष ही निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा अचानक इसका संचालन निरस्त कर दिया गया। फ्लाइट शुरू क्यों नहीं हो रही एयरपोर्ट प्रशासन से लेकर इंडिगो प्रशासन भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। इस बीच राहत भरी खबर यह आई है कि प्रयागराज से चेन्नई के लिए इंडिगो द्वारा इस वर्ष के अंत तक सीधी उड़ान शुरू की जा सकती है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अक्तूबर 22 के अंतिम सप्ताह से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल में प्रयागराज-चेन्नई उड़ान को शामिल करने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन



दरअसल, ‘उड़ान’ योजना के तहत प्रयागराज से कोलकाता फ्लाइट का संचालन वर्ष 2019 में लगेे कुंभ मेले के बाद शुरू हुआ। प्रयागराज और कोलकाता से इस फ्लाइट को अच्छी संख्या में यात्री भी मिल रहे थे, लेकिन पिछले वर्ष ही बिना किसी सूचना के निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज-कोलकाता फ्लाइट का संचालन अचानक बंद कर दिया। फ्लाइट क्यों बंद की गई इसका अब तक इंडिगो प्रशासन ने वाजिब वजह नहीं बताई है।
विज्ञापन



इस बीच एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य आशीष गुप्ता ने समिति की अध्यक्ष सांसद केशरी देवी के माध्यम से इस फ्लाइट का संचालन एक बार फिर से शुरू करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज-चेन्नई उड़ान के संचालन के लिए निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने दिलचस्पी दिखाई है। बता दें कि प्रयागराज से चेन्नई उड़ान शुरू करने की मांग काफी समय से की जा रही है। यहां से चेन्नई के लिए ज्यादा ट्रेन न होने की वजह से तमाम यात्री बंगलुरू, दिल्ली, मुंबई जाकर दूसरी फ्लाइट पकड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एयरपोर्ट सलाहकर समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया जा चुका है। इसी वजह से एलाइंस एयर और निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा संबंधित रूट के ट्रैफिक लोड का सर्वे किया गया। चर्चा है कि इंडिगोे इसके लिए 180 सीट वाली एयर बस शुरू करेगा। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन डीजीसीए के विंटर शेड्यूल में इसे शामिल करने की बात जरूर सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed