{"_id":"61d5b81a14a02a7176305b10","slug":"aircraft-operations-remained-closed-in-the-airport-till-12-noon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर : एयरपोर्ट में दोपहर 12 बजे तक बंद रहा विमान संचालन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर : एयरपोर्ट में दोपहर 12 बजे तक बंद रहा विमान संचालन
Wed, 05 Jan 2022 08:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 05 Jan 2022 08:54 PM IST
सार
बीते कुछ रोज से पड़ रहे कोहरे की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट आने वाले तमाम विमानों के आगमन-प्रस्थान समय से नहीं हो पा रहा है। बुधवार की सुबह पड़े घने कोहरे की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट आने वाले तमाम विमान लेट हो गए।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज समेत आसपास के क्षेत्र में छाए कोहरे का बुधवार को विमान संचालन पर खासा असर पड़ा। कोहरे की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट में दिन में 12 बजे तक विमान संचालन बंद रहा। इस दौरान यहां दोपहर 12.05 बजे सबसे पहले भुवनेश्वर-प्रयागराज फ्लाइट पहुंची। भुवनेश्वर फ्लाइट आने के बाद घंटे भर में एयरपोर्ट में छह विमानों का आवागमन हो गया।
विज्ञापन
बीते कुछ रोज से पड़ रहे कोहरे की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट आने वाले तमाम विमानों के आगमन-प्रस्थान समय से नहीं हो पा रहा है। बुधवार की सुबह पड़े घने कोहरे की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट आने वाले तमाम विमान लेट हो गए। यहां दिन में 12 बजे तक विमानों की आवाजाही बंद रही। दृश्यता सही होने के बाद दोपहर 12.05 बजे भुवनेश्वर फ्लाइट यहां सबसे पहले लैंड हुई। 20 मिनट के ठहराव के बाद यह विमान 12.25 बजे वापस भुवनेश्वर के लिए उड़ गया। इसके जाने के बाद 12.35 बजे बंगलुरु-प्रयागराज फ्लाइट, देहरादून-प्रयागराज, भोपाल-प्रयागराज फ्लाइट यहां पहुंची। बंगलुरु फ्लाइट 1.40 घंटे तो देहरादून फ्लाइट यहां तकरीबन एक घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विलंब से आने की वजह से 12.25 की जगह दिन में 1.10 बजे देहरादून फ्लाइट यहां से उड़ान भर सकी। उधर प्रयागराज- पुणे विमान खराब मौसम की वजह से 11.30 की जगह एक बजे यहां से उड़ान भर सका। निजी विमानन कंपनी इंडिगो की दिल्ली उड़ान के अलावा अन्य सभी फ्लाइटों का विलंब से ही आवागमन हुआ। रायपुर-प्रयागराज विमान भी दो घंटे लेट रहा। विमानों की लेट लतीफी की वजह से यात्रियों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
लगातार पांचवें दिन विलंब से पहुंची प्रयागराज एक्सप्रेस
बुधवार तड़के पड़े कोहरे की वजह से प्रयागराज जंक्शन आने वाली तमाम ट्रेनें विलंब से पहुंची। प्रयागराज एक्सप्रेस लगातार पांचवें दिन कोहरे के चलते विलंबित रही। इसके अलावा दिल्ली रूट की कई अन्य ट्रेनें भी काफी लेट रहीं। कोहरे का असर राजधानी एक्सप्रेस के भी संचालन पर भी पड़ा। हावड़ा राजधानी दो घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। इसके अलावा आनंद विहार-रीवा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें एक से दो घंटे तक लेट रहीं।