फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air travel becomes expensive in summer, Bangalore fare more than 15 thousand

Flight : गर्मी में महंगा हुआ हवाई सफर, बंगलुरू का किराया 15 हजार से ज्यादा

Mon, 29 May 2023 03:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 May 2023 03:00 PM IST
सार

बंगलुरू की बात करें तो अगले कुछ अधिकांश तिथियों में किराया 15 हजार से ज्यादा का ही है। इसी तरह मुंबई का किराया औसतन दस हजार रुपये दिख रहा है। गर्मी की छुट्टियों की वजह से दक्षिण भारत, मुंबई एवं हिल स्टेशनों के निकट वाले स्टेशनों की ओर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में जून तक सीटें नहीं है।

विज्ञापन
Air travel becomes expensive in summer, Bangalore fare more than 15 thousand
उड़ान। - फोटो : Social Media

विस्तार

स्कूल कालेजों में छुट्टियां होने के बाद परिवार संग घूमने जाने वाले लोगों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। ट्रेनें फुल हो जाने की वजह से लोग हवाई यात्रा की ओर रुख कर रहे हैं, लेकिन प्रयागराज से पुणे, मुंबई, बंगलुरू आदि शहरों की ओर जाने वाली फ्लाइटों का किराया आसमान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


बंगलुरू की बात करें तो अगले कुछ अधिकांश तिथियों में किराया 15 हजार से ज्यादा का ही है। इसी तरह मुंबई का किराया औसतन दस हजार रुपये दिख रहा है। गर्मी की छुट्टियों की वजह से दक्षिण भारत, मुंबई एवं हिल स्टेशनों के निकट वाले स्टेशनों की ओर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में जून तक सीटें नहीं है।
विज्ञापन


स्लीपर के मुकाबले एसी श्रेणी में भी लंबी प्रतीक्षा सूची है। इस वजह से बहुत से लोगों ने जहां अपनी यात्रा स्थगित कर दी है तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने हवाई यात्रा की तैयारी की है। हालांकि, आसमान छूते हवाई किराये ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वह परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जाए या फिर गर्मी की छुटि्टयां प्रयागराज में ही मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाउदर रोड के अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बेटी का स्कूल बंद हो जाने के बाद उन्होंने परिवार संग ऊंटी जाने का कार्यक्रम बनाया। उन्होंने सर्च किया तो चौंक गए, क्योंकि अगली कुछ तिथियों में यहां से बंगलुरू का किराया 15 हजार से ज्यादा का है।

इसी तरह राजरूपपुर के प्रमोद शुक्ला ने भी खंडाला ओर लोनावला जाने के लिए मुंबई या पुणे की फ्लाइट से जाने का विचार किया, लेकिन इन दोनों शहरों का भी किराया आम दिनों के मुकाबले दोगुने से ज्यादा होने की वजह से प्रमोद ने भी बाहर जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

प्रयागराज से विभिन्न शहरों का हवाई किराया

शहर का नाम- 26 मई-27 मई- 28 मई- 29 मई-30 मई- 31 मई-01 जून
मुंबई - 15298 , 12922, 11333, 8918, 8918, 8894, 9342

बंगलुरू - 14696, 16177, 17050, 13541, 12989, 10499, 13591
पुणे ----, ----, 13591,----, 12698, ----, 9496

भुवनेश्वर - 8589, 8589, 12290, 6565,6565, 7180, 6565
देहरादून - 5653, 9443, 8539, 4708, 5841, 4465, 7643

हवाई यात्रा वाली खबर का जोड़

हवाई यात्रा का किराया भले ही महंगा हो, लेकिन विमान से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। बीते पांच दिन के दौरान एयरपोर्ट में औसतन 2200 यात्रियों का आवागमन हुआ। सामान्य दिनों में यहां औसतन 1500 यात्रियों की ही आवाजाही है। 21 से 25 मई की अवधि में यहां कुल 11113 यात्रियों का आवागमन हुआ। इस दौरान 119 विमान यहां आगमन एवं प्रस्थान हुए। 

पांच दिन में 11 हजार से ज्यादा ने किया सफर

हवाई यात्रा का किराया भले ही महंगा हो लेकिन विमान से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। बीते पांच दिन के दौरान एयरपोर्ट में औसतन 2200 यात्रियों का आवागमन हुआ। सामान्य दिनों में यहां औसतन 1500 यात्रियों की ही आवाजाही है। 21 से 25 मई की अवधि में यहां कुल 11113 यात्रियों का आवागमन हुआ। इस दौरान 119 विमान यहां आगमन एवं प्रस्थान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed