फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air pollution level in Civil Lines in red zone, AQI reaches 304

Prayagraj News: रेड जोन में सिविल लाइंस का वायु प्रदूषण स्तर, एक्यूआई 304 पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Air pollution level in Civil Lines in red zone, AQI reaches 304
संगमनगरी प्रयागराज का वायु प्रदूषण दिवाली के चार दिन बाद भी पटरी पर नहीं आ सका है। स्थिति यह है कि शुक्रवार को प्रयागराज में सिविल लाइंस एरिया रेड जोन में पहुंच गया। यहां का एक्यूआई 300 के पार रहा। वहीं झूंसी और तेलियरगंज का इलाका ऑरेंज जोन में रहा।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, नगर निगम यानि सिविल लाइंस क्षेत्र में शुक्रवार की शाम छह बजे एक्यूआई 304 पहुंच गया था। धूल-धुएं के कणों (पीएम 2.5) की अधिकतम संख्या 304 माइक्रोन प्रति घनमीटर से ऊपर रही। वायु प्रदूषण इंडेक्स में यह बेहद खराब स्थिति में दर्ज किया जाता है। इस स्थिति में लंबे समय तक रहने पर श्वसन संबंधी बीमारियां हो जाती हैं। वहीं झूंसी का एक्यूआई भी 250 के ऊपर पहुंच गया था। एमएनआईटी क्षेत्र का एक्यूआई भी आरेंज जोन की ओर बढ़ता हुआ नजर आया। यहां का एक्यूआई शाम छह बजे 236 के स्तर पर दर्ज किया गया। विदित हो कि 200 के ऊपर एक्यूआई होते ही यह आरेंज जोन में आ जाता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि हवा न चलने के कारण आसमान में धुंआ तैर रहा है। हवा चलने या फिर बारिश होने पर प्रदूषण से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस और झूंसी दिवाली के पहले से ही ज्यादा प्रदूषित
सिविल लाइंस स्थित नगर निगम कार्यालय और झूंसी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय पर लगाई गई लाइव सेंसर मशीन में एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। दिवाली के पहले से ही यहां का वायु प्रदूषण बढ़ा हुआ दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता के ये हैं मानक
0 से 50 वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा
51 से 100 वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक
101 से 200 वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम
201 से 300 वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब
301 से 400 वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब
401 से ऊपर वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed