{"_id":"64b302ff719b02b5ca0d30d4","slug":"air-passengers-will-get-ganga-jal-at-the-airport-itself-2023-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही मिल जाएगा गंगा जल, महाकुंभ से पहले उपलब्ध कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही मिल जाएगा गंगा जल, महाकुंभ से पहले उपलब्ध कराने की तैयारी
Sun, 16 Jul 2023 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 16 Jul 2023 05:22 AM IST
सार
महाकुंभ के पूर्व यात्रियों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। एक स्वयं सहायता समूह की मदद से यात्रियों को यह सुविधा आने वाले दिनों में उपलब्ध करवाने की तैयारी है।
विज्ञापन
गंगाजल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयरपोर्ट में यात्रियों को अब पैक्ड गंगाजल भी उपलब्ध होगा। महाकुंभ के पूर्व यात्रियों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। एक स्वयं सहायता समूह की मदद से यात्रियों को यह सुविधा आने वाले दिनों में उपलब्ध करवाने की तैयारी है। अगर ऐसा हुआ तो प्रयागराज देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट होगा, जहां यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में ही संगम का पवित्र गंगाजल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग देश के तमाम प्रांतों एवं शहरों से स्नान के लिए संगम आते हैं। अधिकांश लोग गंगा जल ले जाते हैं। ट्रेनों और बसों में तो इसे ले जाने मेें कोई समस्या नहीं रहती, लेकिन विमान यात्रियों की शिकायत रहती है कि वह उसे कैसे ले जाएं। यात्रियों के साथ हैंडबैग में एक लीटर की बोतल में गंगा जल ले जाने में समस्या नहीं आती, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर कभी कभार इसे ले जाने की इजाजत नहीं दी जाती।
विज्ञापन
एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में सदस्य शिवशंकर सिंह एवं अन्य सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया तो सांसद एवं समिति की अध्यक्ष केशरी देवी पटेल ने यहां बोतल बंद गंगा जल की बिक्री करने को कहा। कहा कि प्रयागराज में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इसे लेकर काम भी कर रही है। एयरपोर्ट प्रशासन इन महिलाओं से संपर्क कर उन्हें एयरपोर्ट में बोतल बंद गंगाजल की बिक्री सुनिश्चित कराए।
विज्ञापन
सांसद के अनुसार क्योंकि एयरपोर्ट में काॅमर्शियल स्टॉल महंगे है। इस वजह से एयरपोर्ट प्रशासन से बीच का रास्ता निकालने को कहा है ताकि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं पर ज्यादा आर्थिक बोझ भी न बढ़े और यात्रियों को सस्ती दर में गंगा जल भी उपलब्ध हो जाए। सांसद के अनुसार उनका पूरा प्रयास रहेगा कि इसी वित्तीय वर्ष यात्रियों को एयरपोर्ट में पैक्ड गंगाजल मिलने लगे।
एयरपोर्ट में यात्री पैक करा सकेंगे गंगाजल
संगम स्नान के बाद अपने साथ गंगा जल लाने वाले श्रद्धालु जिन्हें हवाई यात्रा करनी है वह एयरपोर्ट में उसकी पैकिंग भी करवा सकेंगे। यहां एक निजी संस्था की ओर से रैपिंग मशीन लगाई गई है। इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा जो प्लास्टिक की दो से पांच लीटर वाली कैन में गंगाजल लेकर आते है। रैपिंग मशीन से गंगाजल पैक होने के बाद उसे लगेज के साथ जमा किया जा सकेगा।