फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Air India launches time table of Kumbh Special Flight, booking starts

एयर इंडिया ने जारी की कुंभ स्पेशल फ्लाइट की समय सारिणी, बुकिंग शुरू, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sat, 05 Jan 2019 07:44 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 05 Jan 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
Air India launches time table of Kumbh Special Flight, booking starts

एयर इंडिया ने कुंभ मेले के मद्देनजर चलाई जाने वाली अपनी स्पेशल फ्लाइट की समयसारिणी जारी कर दी है। एयर इंडिया की ओर से कुंभ मेले के दौरान पहली बार प्रयागराज से अहमदाबाद, कोलकाता और दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। इसकी बुकिंग भी शनिवार से शुरू कर दी गई है। अभी प्रयागराज से एयर इंडिया दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट संचालित कर रहा है। सभी स्पेशल फ्लाइट का संचालन 30 मार्च तक होना है।

विज्ञापन


समयसारिणी के अनुसार, अहमदाबाद, कोलकाता की फ्लाइट का संचालन सप्ताह में दो दिन एवं दिल्ली की फ्लाइट का संचालन सप्ताह में तीन दिन होगा। प्रयागराज से कोलकाता के लिए दो घंटे तो अहमदाबाद के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट 2.05 घंटे का समय लेगी। इसी तरह दिल्ली की फ्लाइट 1.20 घंटे में  पहुंच जाएगी। हालांकि, दिल्ली की नियमित फ्लाइट प्रयागराज से शाम 5.05 बजे है, जबकि मेला अवधि में संचालित होने वाली स्पेशल फ्लाइट शाम 5.10 बजे रवाना होगी। अब 13 जनवरी से एयर इंडिया की दिल्ली के लिए दो फ्लाइट हो जाएगी।

विज्ञापन


कुंभ स्पेशल फ्लाइट की समय सारिणी
फ्लाइट संख्या    कहां से कहां तक            समय                                  दिन
एआई 698    प्रयागराज-अहमदाबाद    पूर्वाह्न 11.45-अपराह्न 01.50    बुधवार, शनिवार
एआई 697    अहमदाबाद-प्रयागराज    अपराह्न 02.40-शाम 4.20    बुधवार, शनिवार
एआई 768    प्रयागराज-कोलकाता    मध्याह्न 12.05-अपराह्न 02.05    रविवार, मंगलवार
एआई 767    कोलकाता-प्रयागराज    अपराह्न 02.40-शाम 04.30    रविवार, मंगलवार
एआई 404    प्रयागराज-दिल्ली    शाम 5.10-शाम 6.30    रविवार, मंगलवार, बुधवार
एआई 403    दिल्ली-प्रयागराज    सुबह 9.50- सुबह 11.10    रविवार, मंगलवार, बुधवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed