{"_id":"5d7ba8138ebc3e017f1e5d5a","slug":"air-force-ready-to-deal-with-all-threats-dhanoa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना सभी खतरों से निपटने को तैयार : धनोआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना सभी खतरों से निपटने को तैयार : धनोआ
Sat, 14 Sep 2019 01:59 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
air marshal chief bs dhanoa in prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख विपिन रावत द्वारा पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कार्रवाई के लिए फौज तैयार बयान देने के बाद शुक्रवार को प्रयागराज में वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा कि वायुसेना सभी खतरों से निपटने को तैयार है। चुनौती कैसी भी हो, वायु सेना हर चुनौती से निपटने को तैयार है। बम्हरौली स्थित वायु सेना के मध्य वायु कमान मुख्यालय से जुड़े स्टेशनों के कमांडर सम्मेलन में शिरकत करने आए एयर चीफ मार्शल धनोआ ने सभी कमांडरों से नई तकनीक से भी अपडेट रहने को कहा।
वायु सेना प्रमुख ने सभी स्टेशन कमांडरों से नई तकनीक से भी अपडेट रहने का आह्वान किया। कहा कि आज के दौर में तकनीक काफी अहम है। जो लगातार एडवांस होती जा रही है। इसलिए तकनीक में जो कोई भी बदलाव हो उससे अपडेट होते रहना चाहिए। वायु सेना बदलते भू-राजनैतिक परिस्थितियों में संभावित सभी खतरों से निपटने को तैयार है।
एयर चीफ मार्शल धनोआ ने वायु सेना में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गरुड़, युद्धाभ्यास, नंदा देवी खोज एवं बिहार, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान और बचाव ऑपरेशन को लेकर मध्य वायु कमान तथा फील्ड यूनिटों द्वारा किए गए योगदान एवं उनके प्रदर्शन की भी सराहना की। शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी एवं अफवा की अध्यक्ष कमलप्रीत धनोआ के साथ प्रयागराज पहुंचे एयर चीफ मार्शल को कमान मुख्यालय पहुंचने पर सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं ग्रुप कैप्टन बीबी पांडेय ने बताया कि एयर चीफ मार्शल एवं उनकी पत्नी शनिवार की सुबह प्रयागराज से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विंग कमांडर अभिनंदन के साथ दो सितंबर को पठानकोट एयरबेस से मिग-21 की उड़ान भरने के ठीक 11 दिन बाद प्रयागराज पहुंचे एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ का शुक्रवार को मध्य वायु कमान मुख्यालय का शायद अंतिम दौरा रहा। दरअसल वायु सेना प्रमुख शीघ्र ही सेवा निवृत्त होने वाले है। शुक्रवार को मध्य वायु कमान का उन्होंने निरीक्षण भी किया। इस दौरान यहां मौजूद लड़ाकू विमानों के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली।
एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने 1978 में भारतीय वायु सेना में लड़ाकू पॉयलट के रूप में कमीशन प्राप्त किया था। इसके अलावा वे राष्ट्रीय सैन्य कालेज, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी तथा रक्षा सेना स्टाफ कालेज वेलिंगटन के पुरा छात्र भी रहे हैं। वायु सेनाध्यक्ष ने इंडियन एयर फोर्स के सभी लड़ाकू विमानों की श्रृंखला में मुख्य रूप से मिग-21 में उड़ान भरी है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वायु सेवा मेडल आदि भी दिया जा चुका है। शुक्रवार को मध्य वायु कमान मुख्यालय में एयर मार्शल राजेश कुमार की मेजबानी में कमांडर सम्मेलन में शिरकत करने के साथ ही उन्होंने पौधरोपण भी किया।
अफवा अध्यक्ष ने सैन्य कर्मियों की पत्नियों से की वार्ता
0 कमांडर सम्मेलन के समानांतर वायु सेना पत्नी कल्याण संघ (अफवा) की अध्यक्ष एवं वायु सेना प्रमुख की पत्नी कमलप्रीत धनोआ के नेतृत्व में एक बैठक हुई। बैठक में मध्य वायु कमान में कार्यरत अफसरों आदि की पत्नी एवं उनके पारिवारिक सदस्य शामिल हुए। इस दौरान अफवा द्वारा संचालित योजनाओं पर चर्चा हुई। उनके साथ अफवा की स्थानीय अध्यक्ष जया कुमार भी मौजूद रही।