फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Against the division bench of the High Court lawyers continue strike

बेंच विभाजन के विरोध में हाईकोर्ट वकीलों की हड़ताल जारी

Wed, 17 Dec 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Dec 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
Against the division bench of the High Court lawyers continue strike
 पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की खंडपीठ बनाए जाने के संबंध में केेंद्रीय कानून मंत्री सदानंद गौड़ा के बयान को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद मंगलवार को हाईकोर्ट से एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली के रवाना हुआ है। प्रतिनिधि मंडल कानून मंत्री से मुलाकात कर उनसे दो टूक बात करेगा। उन्होंने बेंच के संबंध में कोई बयान दिया है या नहीं इस पर भी स्थिति साफ की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष राकेश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष वीपी श्रीवास्तव और पूर्व महासचिव प्राणेश त्रिपाठी शामिल हैं। फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य और सांसद इलाहाबाद श्यामा चरण गुप्त दिल्ली में ही प्रतिनिधि मंडल में शामिल हो जाएंगे। 18 दिसंबर को वापस आकर आमसभा के सामने बातचीत का ब्यौरा रखा जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान हाईकोर्ट के वकीलों की आम सभा गेट संख्या तीन पर मंगलवार को भी आयोजित की गई। आमसभा में सर्वसम्मति से 17 दिसंबर को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने की तथा संचालन डा. सीपी उपाध्याय ने किया। हाईकोर्ट वकीलों के समर्थन में विधायक अनुग्रह नारायण सिंह भी पहुंचे और पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। सभा को संबोधित करने वालों में एबीएल गौड़, वीपी श्रीवास्तव, ओपी सिंह, राधाकांत ओझा के अलावा वीर सिंह, प्रभाशंकर मिश्र, विष्णु शरण पुजारी जी, शिव सिंह यादव, एलडी राजभर, एके ओझा सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या मेें वकील शामिल थे। दूसरी ओर संयुक्त सचिव प्रेस राहुल कुमार पांडेय ने अधिवक्ताओं से बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे आम सभा में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन



बेंच विभाजन के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुकुंद तिवारी ने वकीलों का समर्थन किया है। यूथ लायर्स एसोसिएशन के नीरज दुबे, केके पांडेय, अखिलेश मिश्र, रमेश पांडेय, वाईडी मिश्र, वीपी पांडेय आदि ने भी आंदोलन रत हाईकोर्ट के वकीलों का समर्थन किया है। डीआरटी बार के अध्यक्ष कुशलकांत, महासचिव पवन मिश्र, केके तिवारी, मनीष मेहरोत्रा, पंकज सिन्हा ने भी समर्थन करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। हाईकोर्ट के वकील संतोष कुमार मिश्र, अजय कुमार मिश्र, कुश कुमार पांडेय आदि ने भी समर्थन दिया है। कैट बार एसोसिएशन ने भी अध्यक्ष अनिल सिंह और महासचिव एलएम सिंह के नेतृत्व में सभा करके हाईकोर्ट के वकीलों को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed