फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After voting for Amitabh, women kissed the ballot paper, more than nine thousand votes became lipstick mark

UP : अमिताभ को वोट देने के बाद महिलाओं ने चूम लिया था मतपत्र, लिपस्टिक की छाप से नौ हजार से अधिक मत हो गए अवैध

Fri, 26 Apr 2024 11:20 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Apr 2024 11:20 AM IST
सार

Lok Sabh Chunav : 1984 के लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद लोकसभा सीट पर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के प्रति लोगों ने खास तौर पर महिलाओं में गजब की दीवानगी देखी गई। मतगणना करने वाले कर्मचारी उस समय दंग रह गए जब हर बूथ पर हाथ के पंजे वाले चुनाव चिह्न पर लिपस्टिक के निशान मिले। करीब हर बूथ पर यही स्थिति रही। इसके चलते नौ हजार से अधिक मतपत्र अवैध घोषित कर दिए गए। 

विज्ञापन
After voting for Amitabh, women kissed the ballot paper, more than nine thousand votes became lipstick mark
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के लिए दीवानगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के बाद हुए पहले लोकसभा चुनाव से लेकर अब तक तमाम चुनाव और मतगणना में कुछ ऐसी मजेदार घटनाएं होती रही हैं, जो दशकों तक लोगों को याद रह जाती हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया 1984 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान प्रयागराज (तब इलाहाबाद ) में हुआ। उस दौरान सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने गृहजनपद की इलाहाबाद संसदीय सीट से ताल ठोकी थी। तब अमिताभ बच्चन का हर वर्ग के लोगों पर क्रेज था।

विज्ञापन


महिलाएं उनकी कुछ ज्यादा ही प्रशंसक थी। उस दौरान मतदान के दिन बिग बी की तमाम महिला प्रशंसकों ने उन्हें अपना मत देने के बाद मतपत्र को होठों से चूम लिया। इस वजह से काफी संख्या में महिलाओं के लिपिस्टक की छाप मतपत्र में हो गई। जब मतगणना हुई तो नौ हजार से ज्यादा मतपत्र रिटर्निंग ऑफिसर ( आरओ ) ने अवैध घोषित कर दिए।
विज्ञापन


दरअसल, इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कंधों पर कांग्रेस की जिम्मेदारी आ गई। सत्ता में वापसी करना ही उनका लक्ष्य था। आम जनता की पूरी सहानुभूति कांग्रेस के साथ थी। कांग्रेस को बहुगुणा से हिसाब बराबर करना था। क्योंकि भारतीय लोकदल के दिग्गज नेता हेमवती नंदन बहुगुणा ने 1977 में कांग्रेस छोड़कर जनता पार्टी को केंद्र की सत्ता में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ की झलक पाने के लिए बेताब थीं महिलाएं

इसी वजह से राजीव गांधी ने अपने दोस्त अमिताभ बच्चन को इलाहाबाद सीट से मैदान में उतार दिया। चूंकि अमिताभ सुपर स्टार होने की वजह से विदेशों में भी लोकप्रिय थे तो तमाम विदेशी मीडिया भी यहां पहुंच गई। अमिताभ तब खुली जीप से ही प्रचार को निकलते। उनकी एक झलक पाने के लिए युवतियों, महिलाओं में खूब होड़ मची रहती। 1984 में चुनाव में ईवीएम जैसी चीज नही थी। मतपत्र से ही चुनाव हुए थे। महिलाओं की दीवानगी इस हद तक बढ़ गई थी कि मतदान के दिन उन्होंने मतपत्र पर ठप्पा लगाने के बाद उसे चूमा भी।

हर बूथ पर चुनाव चिह्न पंजे पर मिल रही थी लिपस्टिक की छाप

इससे उनकी लिपिस्टक की छाप उसमें लग गई। वरिष्ठ समाजवादी केके श्रीवास्तव बताते हैं कि तब केपी कॉलेज में तकरीबन 20 घंटे मतगणना चली। तब तकरीबन हर बूथ पर महिलाओं द्वारा मतपत्र का चुंबन लिए जाने से कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिह्न पंजा पर लिपिस्टक की छाप मिल रही थी। इसकी गिनती हुई तो 9736 बैलेट पेपर महिलाओं द्वारा लिए गए चूमे जाने से पंजा चुनाव चिह्न पर लिपिस्टक की छाप मिली। इसे रिटर्निंग अफसर ने अवैध घोषित कर दिया।

उस दौरान जया बच्चन ने संबंधित मत को निरस्त न करने का अनुरोध किया था। कहा था कि मतदाता ने स्पष्ट रूप से पंजे पर मुहर लगाई है, लेकिन अतिउत्साह में मतपत्र को चूमने में लिपिस्टक की छाप आ गई है। इन मतपत्रों को वैध किया जाए। रिटर्निंग अफसर ने उनकी आपत्ति को निरस्त करते हुए सभी मतपत्रों को अवैध घोषित किया। हालांकि वह चुनाव अमिताभ ने रिकार्ड मतों से जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed