फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the quarrel, the woman went to her maternal home with the children, the husband hanged her.

प्रयागराज : झगड़े के बाद महिला बच्चों को लेकर मायके गई, पति ने फांसी लगाई

Sat, 30 Apr 2022 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
After the quarrel, the woman went to her maternal home with the children, the husband hanged her.
झगड़े के बाद महिला बच्चों को लेकर मायके गई, पति ने फांसी लगाई
विज्ञापन

0 तीन दिन से अवसाद की अवस्था में था
प्रयागराज। अतरसुइया थाना क्षेत्र के मीरापुर इलाके में पति पत्नी के बीच झगड़े के बाद महिला बच्चों को लेकर मायके चली गई। इधर, पति ने शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी।

मीरापुर का रहने वाला देवेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ अनिल (40) एक डॉक्टर की क्लीनिक में कंपाउंडर था। तीन दिन पहले किसी बात को लेकर देवेंद्र और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। काफी देर तक झगड़ा चला। पत्नी इतना ज्यादा गुस्सा हो गई कि वह बच्चों को लेकर मायके चली गई। पत्नी बच्चों के जाने के बाद देवेंद्र अवसाद में आ गया। अपने घरवालों से भी वह ज्यादा बात नहीं कर रहा था। घरवालों ने समझाने की कोशिश की लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो घरवाले कमरे में गए। देखा तो देवेंद्र फांसी के फंदे से लटक रहा था। घर में हाहाकार मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर अतरसुइया ने बताया कि घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर देंगे तो जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed