फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the murder of Umesh Pal, Guddu Muslim stayed in Kaushambi for two days, ran away before the p

प्रयागराज : उमेश पाल की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम ने कौशांबी में ली थी शरण, अब लगातार बदल रहा लोकेशन

Mon, 08 May 2023 12:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 May 2023 12:29 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार गुड्डू मुस्लिम को लेकर एक और बात सामने आई है। चर्चा है कि वारदात के बाद उसने कौशांबी में शरण ली थी। वह दो दिन तक पिपरी के अवघन स्थित एक फार्म हाउस में छिपा रहा था। भनक लगने पर फोर्स ने छापा भी मारा, लेकिन इससे पहले ही वह निकल भागा था।

विज्ञापन
After the murder of Umesh Pal, Guddu Muslim stayed in Kaushambi for two days, ran away before the p
Prayagraj News : बमबाज गुड्डू मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार गुड्डू मुस्लिम को लेकर एक और बात सामने आई है। चर्चा है कि वारदात के बाद उसने कौशांबी में शरण ली थी। वह दो दिन तक पिपरी के अवघन स्थित एक फार्म हाउस में छिपा रहा था। भनक लगने पर फोर्स ने छापा भी मारा, लेकिन इससे पहले ही वह निकल भागा था। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। चर्चा यह भी है कि गुड्डू मुस्लिम को कौशांबी स्थित फार्म हाउस में शरण दिलाने में राजूपाल हत्याकांड के शूटर अब्दुल कवि ने मदद की थी।

विज्ञापन

इस काम में उसका सहयोग अवघन में रहने वाले दो सगे भाइयों ने किया था। उन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें व वीडियो अतीक, अशरफ व गैंग के अन्य सदस्यों संग सामने आती रहती थीं। दोनों का एक ठिकाना करेली में भी है। हालांकि, फिलहाल इस सूचना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर, पुलिस अफसर इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन

उमेश का भतीजा बोला- गुड्डू मुस्लिम कभी नहीं आया घर

हत्या से पहले उमेश पाल को अतीक की ओर से फोन पर धमकी दिए जाने की बात से उमेश के घरवालों ने साफ इन्कार किया है। उमेश के भतीजे दिव्यांश पाल ने बताया कि गुड्डू मुस्लिम उसके घर कभी नहीं आया। न ही कभी चाचा उमेश ने उसे या परिजनों को ऐसी कोई बात बताई कि अतीक ने उन्हें फाेन पर धमकी दी है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ऐसी चर्चा रही कि गुड्डू मुस्लिम हत्याकांड से पहले उमेश के घर गया था और उसने अपने फोन से उमेश की अतीक से बात कराई थी।

बमबाज गुड्डू लगातार बदल रहा लोकेशन

पांच लाख का इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम लगातार अपना लोकेशन बदल रहा है। उड़ीसा में लोकेशन मिलने के बाद से वह भूमिगत हो गया है उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने के लिए लगाई गईं एसटीएफ की टीमें उसकी खोजबीन में लगी हैं, लेकिन लगातार लोकेशन बदलने और मोबाइल का इस्तेमाल करने के कारण दिक्कत हो रही है। पांच मार्च हो वह अतीक के बहनोई डॉक्टर अखलाक के घर पहुंचा थां। वहां करीब 18 घंटे रहने के बाद वह दिल्ली के रास्ते दूसरे प्रांतों में चला गया। जब तक पुलिस उसके लोकेशन पर पहुंचती तब तक वह लापता हो चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed