{"_id":"5fd2747f4c36f647ec076352","slug":"after-the-court-marriage-the-young-man-left-his-wife-the-girl-s-uproar-in-her-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट मैरिज के बाद युवक ने पत्नी को छोड़ा, युवती का ससुराल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट मैरिज के बाद युवक ने पत्नी को छोड़ा, युवती का ससुराल में हंगामा
Fri, 11 Dec 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
उतरांव थाना क्षेत्र की रहने वाली सिमरन (परिवर्तित नाम) ने गुरुवार को अपने ससुराल में जाकर जमकर हंगामा किया। दरअसल कोर्ट मैरिज करने के बाद उसका पति रवि (परिवर्तित नाम) उसे छोड़कर भाग निकला। सिमरन सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ससुराल गई थी। पुलिस भी पहुंच गई। पहले तो ससुराल वालों ने उसे डराने-धमकाने की कोशिश की लेकिन हंगामा बढ़ा तो उन्होंने कहा कि रवि वापस आ जाए तो वे उसे ससुराल बुला लेंगे। इसके बाद सिमरन वहां से हटी।
उतरांव क्षेत्र के अलग- अलग गांवों के रहने वाले सिमरन और रवि झूंसी में रहकर पढ़ाई करते थे। यहीं पर दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर प्यार हो गया। घर वालों ने इस रिश्ते का विरोध किया तो दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और झूंसी में साथ में रहने लगे। इस बीच सिमरन और रवि में कोई विवाद हुआ तो रवि उसे छोड़कर चला गया। काफी समय बीतने लगा। रवि ने नंबर भी बदल दिया। इसके बाद सिमरन ने कई बार उतरांव थाने में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद उसने सामाजिक कार्यकर्ता अनुराधा से संपर्क किया।
अनुराधा तथा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सिमरन गुरुवार को अपने ससुराल पहुंच गई और मांग उठाई कि ससुराल वाले उसे अपनाएं। रवि को जल्द से जल्द उसके पास भेजें। पहले तो ससुराल वालों ने सिमरन को धमकाने की कोशिश की लेकिन तब तक पुलिस को सूचना दे दी गई थी। कंट्रोल रूम की गाड़ी घर पहुंच गई। इसके बाद ससुराल वाले शांत हुए और काफी देर तक पंचायत चली। रवि घर पर नहीं था। बाद में उसके घर वालों ने कहा कि पहले रवि को बुलाते हैं। उसके आने के बाद वे उसे अपना लेंगे। ससुराल वालों को बता दिया गया कि अगर उन्होंने सिमरन को ससुराल में प्रवेश नहीं दिया तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
बक्सर, बिहार निवासी रामराज प्रजापति के दो बेटे भरत कुमार 41 तथा बालकेश्वर 45 प्रयागराज शहर में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार तड़के दोनों बाइक से ही बक्सर जाने के लिए घर से निकले थे। हंडिया में चकमदा के पास सुबह घने कोहरे में पीछे से किसी बड़े वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा भरत कुमार और गाड़ी चला रहे बालकेश्वर सड़क पर गिर पड़े। वाहन भरत कुमार को कुचलते हुए निकल गया। भरत की मौक पर ही मौत हो गई। बालकेश्वर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उतरांव क्षेत्र के अलग- अलग गांवों के रहने वाले सिमरन और रवि झूंसी में रहकर पढ़ाई करते थे। यहीं पर दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर प्यार हो गया। घर वालों ने इस रिश्ते का विरोध किया तो दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और झूंसी में साथ में रहने लगे। इस बीच सिमरन और रवि में कोई विवाद हुआ तो रवि उसे छोड़कर चला गया। काफी समय बीतने लगा। रवि ने नंबर भी बदल दिया। इसके बाद सिमरन ने कई बार उतरांव थाने में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद उसने सामाजिक कार्यकर्ता अनुराधा से संपर्क किया।
विज्ञापन
अनुराधा तथा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सिमरन गुरुवार को अपने ससुराल पहुंच गई और मांग उठाई कि ससुराल वाले उसे अपनाएं। रवि को जल्द से जल्द उसके पास भेजें। पहले तो ससुराल वालों ने सिमरन को धमकाने की कोशिश की लेकिन तब तक पुलिस को सूचना दे दी गई थी। कंट्रोल रूम की गाड़ी घर पहुंच गई। इसके बाद ससुराल वाले शांत हुए और काफी देर तक पंचायत चली। रवि घर पर नहीं था। बाद में उसके घर वालों ने कहा कि पहले रवि को बुलाते हैं। उसके आने के बाद वे उसे अपना लेंगे। ससुराल वालों को बता दिया गया कि अगर उन्होंने सिमरन को ससुराल में प्रवेश नहीं दिया तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, बड़ा भाई घायल
शहर में प्राइवेट नौकरी करने वाले दो भाई बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से बिहार के लिए निकले थे। हंडिया क्षेत्र में उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई की मौके पर मौत हो गई। बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बक्सर, बिहार निवासी रामराज प्रजापति के दो बेटे भरत कुमार 41 तथा बालकेश्वर 45 प्रयागराज शहर में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार तड़के दोनों बाइक से ही बक्सर जाने के लिए घर से निकले थे। हंडिया में चकमदा के पास सुबह घने कोहरे में पीछे से किसी बड़े वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा भरत कुमार और गाड़ी चला रहे बालकेश्वर सड़क पर गिर पड़े। वाहन भरत कुमार को कुचलते हुए निकल गया। भरत की मौक पर ही मौत हो गई। बालकेश्वर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।