फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After selling the bungalow, Dr. Joshi made a presence in the court of Mother Kalyani

बंगला बेचने के बाद डा. जोशी ने मां कल्याणी के दरबार में लगाई हाजिरी

Fri, 05 Jul 2019 07:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 07:04 AM IST
विज्ञापन
After selling the bungalow, Dr. Joshi made a presence in the court of Mother Kalyani
dr. murali manohar joshi - फोटो : प्रयागराज
प्रयागराज। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे डा. मुरली मनोहर जोशी ने अपना बंगला बेचने के बाद बृहस्पतिवार को मां कल्याणी देवी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। उनके साथ मां कल्याणी का दर्शन उनकी बेटी प्रियम्बदा ने भी किए। दोनों ही पिता पुत्री ने मां कल्याण का पूजन अर्चन किया। इस दौरान मंदिर पुजारी से भी डा. जोशी ने बातचीत की। मंदिर परिसर में भी डा. जोशी कुछ देर बैठे। इसके बाद वे टैगोर टाउन स्थित अपने आवास पर लौट आए।
विज्ञापन


डा. जोशी जब कभी भी प्रयागराज आते हैं तो वह सिद्धपीठ कल्याणी देवी मंदिर जरूर जाते हैं। बहुत कम बार ही ऐसा हुआ है कि प्रयागराज में रहते हुए डा. जोशी कल्याणी देवी न गए हों। यहां विधायक नीलम करवरिया, बृजेश गुप्ता, देवेंद्र नाथ मिश्र भी डा. जोशी के साथ मंदिर पहुंचे। उधर, बताया जा रहा है डा. जोशी ने भले ही अपना बंगला ‘अंगीरस’ बेच दिया हो लेकिन, अभी बंगला उनकी कस्टडी में ही रहेगा। दरअसल, बंगले में डा. जोशी का काफी सामान रखा है। छह जुलाई को डा. जोशी अपनी पत्नी तरला जोशी के साथ दिल्ली रवाना हो जाएंगे। वहां वह एक नया घर खरीदने जा रहे हैं। इस माह उनकी छोटी बेटी एक बार फिर से प्रयागराज आएगी।
विज्ञापन


यहां उनकी देखरेख में ही बंगला खाली किया जाएगा। तब तक ‘अंगीरस’ डा. जोशी की ही कस्टडी में रहेगा। इस बीच डा. जोशी के आवास पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षक भी पहुंचे। प्रो. एमसी चट्टोपाध्याय के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षकों ने डा. जोशी का आभार जताया। उन्हें विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ओर से एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. आरसी त्रिपाठी, प्रो रंजना कक्कड़ आदि के साथ डा. जोशी ने पुरानी यादें भी ताजा की। इस दौरान सभी ने डा. जोशी के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के साथ तरला जोशी ने की बैठक
0 डा. मुरली मनोहर जोशी की पत्नी तरला जोशी ने बृहस्पतिवार को ‘अंगीरस’ में सुचिता संगठन से जुड़ीं महिलाओं के साथ बैठक की। दरअसल डा. तरला जोशी लंबे समय से इस संगठन से जुड़ी हुई हैं। दिल्ली जाने के पूर्व उन्होंने संगठन से जुड़ी महिलाओं को बुलाया। इस दौरान महिलाओं ने संगठन से जुड़ीं गतिविधियां साझा की और पुरानी यादें ताजा कीं।


‘अंगीरस’ में आ चुके हैं दीन दयाल उपाध्याय
0 डा. मुरली मनोहर जोशी का प्रयागराज में लोकसभा चुनाव का संचालन संभालने वाले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र का कहना है कि डा. जोशी भले ही दिल्ली जा रहे हों लेकिन, प्रयागराज से उनका नाता कभी नहीं टूटेगा। उन्होंने कहा कि ‘अंगीरस’ राजनीतिक दिग्गजों का मेजबान भी रहा है। यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भारत रत्न नाना जी देशमुख भी आ चुके हैं। राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि नाना जी देशमुख जब भी प्रयागराज आते तो वह डा. जोशी के ही बंगले में रुकते थे। डा. जोशी को बड़ा भाई मानने वाले राघवेंद्र थोड़ा भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज को डा. जोशी ने बहुत कुछ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed