फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After many years, the clock tower will echo again with the sound of Sudhton-Ton.

प्रयागराज : सालों बाद आई सुध...टन-टन की आवाज से फिर गूंजेगा घंटाघर

Sat, 12 Aug 2023 04:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 04:45 PM IST
सार

चौक स्थित घंटाघर का 1913 में निर्माण कराया गया था। इसी के नीचे स्वतंत्रता सेनानी कल्याणचंद्र मोहिल एवं छुन्नन गुरु की मूर्ति स्थापित है। वहां लगी घड़ी भी वर्षों से खराब है। यह शहर का सबसे प्रमुख बाजार है।

विज्ञापन
After many years, the clock tower will echo again with the sound of Sudhton-Ton.
चौक घंटाघर प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चौक स्थित घंटाघर फिर आकर्षण के केंद्र में होगा। घंटाघर भवन की मरम्मत की जाएगी। इसके साथ पार्क का भी सुंदरीकरण होगा। वर्षों से खराब घड़ी को ठीक कराने की भी योजना है। सफलता मिल गई तो घंटा फिर से टन-टन करने के साथ समय बताएगा। इस काम के लिए अनुमति मिल गई है, जिस पर 68 लाख रुपये से अधिक राशि खर्च होगी।

विज्ञापन

चौक स्थित घंटाघर का 1913 में निर्माण कराया गया था। इसी के नीचे स्वतंत्रता सेनानी कल्याणचंद्र मोहिल एवं छुन्नन गुरु की मूर्ति स्थापित है। वहां लगी घड़ी भी वर्षों से खराब है। यह शहर का सबसे प्रमुख बाजार है। इसीको देखते हुए घंटाघर भवन के मरम्मत का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा वहां स्थित पार्क का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। इस प्रस्ताव को नगर निगम सदन की अनुमति मिल गई है। महाकुंभ-2025 से पहले काम पूरा कराया जाना है।

विज्ञापन

डिवाइडर एवं मार्ग प्रकाश पोल की पुताई पर खर्च होंगे तीन करोड़

नगर निगम शहर के डिवाइडर एवं मार्ग प्रकाश पोल की पेंटिंग पर तीन करोड़ रुपये खर्च करेगा। स्वच्छ सर्वेक्षण एवं महाकुंभ-2025 के मद्देनजर होने वाले इस कार्य के लिए सदन की अनुमति भी मिल गई है। इसके लिए बजट का इंतजाम दो प्रतिशत अतिरिक्त स्टांप शुल्क से मिलने वाली राशि से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed