फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After killing the couple, the electrician looted and took away jewellery and cash worth lakhs

Prayagraj News: दंपती की हत्या के बाद इलेक्ट्रीशियन लूटकर ले गया अपने साथ लाखों के गहने व नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
After killing the couple, the electrician looted and took away jewellery and cash worth lakhs
नैनी की एडीए कॉलोनी में ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (टीसीआईओ) कंपनी से सेवानिवृत्त प्रबंधक अरुण कुमार श्रीवास्तव व उनकी पत्नी मीना श्रीवास्तव की हत्या करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जांच में पता चला है कि हत्या के एक दिन पहले यानी रविवार शाम सात बजे भी आरोपी इलेक्ट्रीशियन घर में कूलर बनाने के लिए घुसा था। यही नहीं, हत्या के बाद इलेक्ट्रीशियन लॉकर में रखे लाखों रुपये के गहने भी अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

साथ ही दंपती के दोनों मोबाइल को भी उठा ले गया। पुलिस जब इन इन दोनों नंबर को खंगाला तो पता चला कि छिवकी रेलवे स्टेशन और कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय के पास इनका लोकेशन मिला। पुलिस को दो टीम मंगलवार को इन जगहों पर मोबाइल को खंगालती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शक है कि आरोपी मोबाइल को बंद कर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया है। वहीं, एसओजी और नैनी पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। इसमें मुख्य आरोपी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि बुधवार को पुलिस प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि अवंतिका कॉलोनी एलआईजी 16 में रहने वाले अरुण कुमार श्रीवास्तव (65) टीसीआई में प्रबंधक पद से सेवानिवृत हुए थे। वह यहां अपनी पत्नी मीना श्रीवास्तव (60) के साथ रहते थे। उनका बड़ा बेटा मनीष कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत है। तीन बेटियां है, जो बाहर रहती हैं। सोमवार को पति-पत्नी अकेले ही घर में थे। दोपहर में घर में दंपती की हत्या हुई और सबूत मिटाने की कोशिश की गई। पहुंचे युवक ने दंपती की हत्या कर दी थी और कमरे से कीमती सामान गायब करते हुए हत्या के सबूत मिटाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



लॉकर से ले गया पत्नी और मां के गहने

बेटा मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह शनिवार को घर आते हैं और रविवार रहकर सोमवार तड़के ऑफिस चले जाते हैं। घटना के बाद घर पहुंचा तो होश उड़ गए। इलेक्ट्रीशियन घर में कूलर बनाने के लिए आया था। यही नहीं, आलमारी के लॉकर पत्नी के गहने भी गायब हैं। यह सभी गहने उनकी शादी के हैं। वहीं मां के भी कुछ गहने इसमें रखे हुए थे। इसके अलावा नकदी भी थी। वहीं, माता-पिता के मोबाइल भी आरोपी अपने साथ ले गया।


रविवार शाम का भी मिला फुटेज

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी घटना के एक दिन पहले यानी रविवार शाम सात बजे भी घर में कूलर बनाने के लिए आया था। करीब दो घंटे घर में रहा। पुलिस को शक है कि उसने इसी दौरान घर में रेकी की है। वहीं, इसके बाद अगले दिन सुबह 11:48 और फिर दोपहर 1:30 बजे घुसा। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।


देर शाम दंपत्ति का शव पहुंचा घर
नैनी। वृद्ध दंपत्ति अरूण श्रीवास्तव और उनकी पत्नी मीना श्रीवास्तव का शव मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम हाउस से अवंतिका आवास योजना नैनी स्थित उनके घर पहुंचा। उनके शव पहुंचने पर वहां परिचित व आस-पास वालों की भीड़ जुट गई। कुछ देर शव वहां रोकने के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट पहुंचे। वहीं, मौके पर पहुंची नैनी पुलिस ने दंपती के उपरी तल स्थित कमरे की तलाशी फिर से ली। संवाद

बेटे ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
नैनी। वृद्ध दंपत्ति की हत्या मामले में सोमवार देर रात उसके बेटे मनीष ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मनीष मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एसबीआई में कार्यरत है। जानकारी पर रात करीब 10 बजे वह घर पहुंचा तो पुलिस ने उससे तहरीर लेते हुए मामले में मुकदमा पंजीकृत किया है। डीसीपी यमुनापार विवेक चंद यादव ने बताया कि संदिग्धों को पकड़ा गया है, पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article