फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After his father's murder, a son called a lawyer and asked, "I won't have to pay money now, will I?"

Prayagraj News: पिता की हत्या के बाद एक बेटे वकील को फोन कर पूछा - अब तो पैसे नहीं देने पड़ेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
After his father's murder, a son called a lawyer and asked, "I won't have to pay money now, will I?"

विज्ञापन
प्रयागराज। पुलिस छानबीन में पता चला है कि
घटना के बाद एक बेटे ने उस अधिवक्ता से संपर्क किया, जो भरण-पोषण के मुकदमे की पैरवी कर रहे थे। बातचीत के दौरान कथित तौर पर पूछा गया कि अब तो पैसे नहीं देने पड़ेंगे। पुलिस का कहना है कि यह फोन कॉल मामले की अहम कड़ी साबित हो सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बातचीत किस परिस्थिति में हुई और उसका हत्या से कोई संबंध है या नहीं। कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। ब्यूरो


मकान रामदुलारे के नाम पर, संपत्ति जांच के घेरे में
पुलिस जांच में यह तथ्य भी आया है कि लाला की सराय में रामदुलारे का मकान उनके नाम पर ही दर्ज है। इससे बाद संपत्ति विवाद की आशंका भी गहराने लगी है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे केवल भरण-पोषण विवाद था या इसके पीछे संपत्ति को लेकर कोई बड़ी साजिश भी शामिल है।
विज्ञापन



एक ही मकान में रहते थे सभी बेटे, जितेंद्र से ही बेहतर संबंध
बुजुर्ग के सभी छह बेटे उनके मकान में अलग-अलग कमरों में रहते थे। मामला न्यायालय में होने के कारण बेटों की बेदखली को लेकर भी चर्चा थी जिससे परिवार में तनाव और बढ़ गया था। रामदुलारे का केवल एक बेटे जितेंद्र से ही बेहतर संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह वृद्धाश्रम से घर आते थे, तो अधिकतर समय जितेंद्र के कमरे में ही रुकते थे। पुलिस बेदखली के पहलू पर भी जांच कर रही है। वहीं सरेआम हत्या के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article