{"_id":"617d719f96b19f217d24b89d","slug":"after-getting-the-land-from-the-army-the-railway-started-the-work-of-the-bridge-in-the-daraganj-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सेना से भूमि मिलने के बाद रेलवे ने दारागंज साइड में शुरू किया पुल का काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सेना से भूमि मिलने के बाद रेलवे ने दारागंज साइड में शुरू किया पुल का काम
Sat, 30 Oct 2021 09:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Oct 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : भूमि पूजन के बाद दारागंज साइड में पिलर न. 24 के लिए कटिंग एज लगाने का काम शुरु किया गया।
- फोटो : प्रयागराज
सेना से जमीन मिलने के बाद रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने दारागंज साइड में गंगा पर बनाए जाने वाले पुल का निर्माण शुरू कर दिया। काम शुरू होने के पूर्व आरवीएनएल के अफसरों ने वहां पहले भूमि पूजन किया। देर शाम तक वहां कटिंग एज लगाने का भी काम शुरू कर दिया गया। अफसरों ने कहा कि सेना द्वारा भूमि मिलने के बाद अब पुल का निर्माण तेजी से होगा।
दरअसल पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा मंडुवाडीह से प्रयागराज जंक्शन तक रेल लाइन का दोहरीकरण किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत झूंसी से दारागंज के बीच पुराने रेल पुल के समानांतर एक नया पुल तैयार होना है। दारागंज साइड में भूमि सेना की थी, इस वजह से तमाम कागजी कार्रवाई की वजह से यहां काम शुरू नहीं हो पा रहा था, जबकि झूंसी की ओर पुल निर्माण का कार्य आरवीएनएल द्वारा पिछले 14 माह से किया जा रहा है। वहां वर्तमान समय 11 पिलर पर काम चल रहा है।
कुल 25 पिलर के इस पुल पर 23, 24 और 25 नंबर पिलर दारागंज साइड में ही बनने है, लेकिन जमीन मिलने में हुई लेटलतीफी से यह काम पिछड़ गया। फिलहाल पिछले दिनाें ही सेना द्वारा पुल निर्माण के लिए 18 एकड़ जमीन दिए जाने पर सहमति जताई गई। इसके बदले रेलवे ने सेना को 21 एकड़ जमीन झूंसी के पास मुहैया करवाई है। आरवीएनएल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विनय अग्रवाल ने बताया कि दिसंबर 2023 तक यह पुल तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिलर संख्या 24 का कटिंग एज लगाने की प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही।