{"_id":"67ddc812e387c052a4013410","slug":"after-five-years-of-marriage-the-married-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-naini-news-c-3-1-hld1039-585519-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शादी के पांच साल बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शादी के पांच साल बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
Sat, 22 Mar 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
लालगोपालगंज। पांच वर्ष पूर्व हुई शादी के बाद घरेलू विवाद ने एक महिला की जान दे दी। शुक्रवार शाम को पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद महिला फंदे पर झूल गई। आसपड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने अनभिज्ञता जताया है।
प्रतिमा सोनी (32) का मायका प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय कस्बा में है। उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व अंजाही निवासी रामबाबू सोनी के पुत्र राहुल सोनी से हुई थी। शादी के बाद से ही परिवार में कलह होने लगी थी। विवाद के चलते राहुल सोनी अपने परिवार के साथ इमामगंज मोहल्ले में किराये पर रहने लगा था। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद महिला ने गुस्से में कमरे में जाकर फंदे पर लटक गई। शोर सुनकर आसपड़ोस के लोग दौड़ पड़े। आनन फानन में युवती को कौड़िहार स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विवाहिता के मायके में सूचना देने के बाद देर रात महिला का शव घर लाया गया, तो पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। बता दें कि युवती की एक तीन वर्ष की मासूम बेटी है, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं चौकी प्रभारी विपिन कुमार पाल ने घटना से अनभिज्ञता जताई।