फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After dip Ashish from Manga Ganga

डुबकी के बाद मांगा गंगा से आशीष

Thu, 13 Jun 2019 01:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Jun 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
After dip Ashish from Manga Ganga
ganga dashahara - फोटो : प्रयागराज
गंगा के अवतरण के पर्व गंगा दशहरा पर बुधवार को संगम का नजारा बदला-बदला दिखा। अन्य दिनों की अपेक्षा पर्व पर बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने संगम सहित गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाई। भोर से ही शुरू सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पहले गंगा जल से सूर्य को अर्घ्य दिया फिर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजी गईं। संगम क्षेत्र में ही कथा, प्रवचन भी हुए।
विज्ञापन


जुटे शहरियों, श्रद्धालुओं ने गंगा पूजन, आरती, दीपदान के साथ ही गंगा में किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाने, पूरे संगम क्षेत्र में पॉलिथीन का प्रयोग न करने, गंगा में फूल-माला, दोना-पत्तल या पूजन सामग्री का विसर्जन न करने जैसे संकल्प भी लिए। श्रद्धालुओं ने गंगापुत्र घाटियों को शीतलता प्रदान करने वाली वस्तुओं और फलों का दान भी किया।
विज्ञापन


विभिन्न संस्थाओं की ओर से बहुपात्रों से संगम से सलोरी तक विभिन्न घाटों पर पूजन के साथ ही महामंगल आरती उतारी गई। अनेक मंचों पर गंगा गीतों के साथ ही विविधतापूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गंगा की महिमा बखानी गई। अनेक संस्थाओं की ओर से जगह-जगह भंडारों के साथ ही राहगीरों के बीच शर्बत भी बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह के बाद सुखी एवं मांगलिक जीवन के लिए अनेक नवविवाहित जोड़ों ने गंगा में जोड़े से डुबकी लगाने के बाद गंगा पूजन करके शुभता के लिए आशीष मांगा। परिवार की बुजुर्ग महिलाओं की मौजूदगी में गंगा मइया का आशीष लेकर नवदंपति का कंगन या कलाईनारा छुड़ाया गया।

गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था प्रयास की पहल पर बुधवार को मीरापुर स्थित एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज के करीब काली मंदिर केसामने राहगीरों को शर्बत बांटा गया। संस्था अध्यक्ष अलका सक्सेना की देखरेख में हुए कार्यक्रम में रेनू, दीपशिखा सक्सेना, अंजली श्रीवास्तव, सुनीता, संध्या, आशा मोंगिया, पुष्पा, वंदना कपूर, प्रांजल श्रीवास्तव, ईशान, प्रियांशु श्रीवास्तव, देवांश, शिवांश आदि शामिल थे।

गंगा दशहरा पर संस्था विशाल संकल्प की ओर से संचालिका अंजलि विशाल की देखरेख में संगम पर श्रद्धालुओं के बीच शर्बत बांटा गया। बड़े हनुमान मंदिर के पास संगम जाने वाले मार्ग पर बारी-बारी करके वितरण किया गया। कार्यक्रम में अभिलाष, सुमित, राजेश, अंकुर, हर्षित आदि शामिल थे।

प्रयाग संगम आरती समिति की ओर से संगम नोज में गंगा आरती, गंगा पूजन के बाद भंडारे केसाथ ही शीतल जल, शर्बत का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अरुण किशोर खन्ना, प्रमोद बंसल, कुसुम बंसल, डॉ. शांति चौधरी, सरदार अजीत सिंह डॉ. मिलन मुखर्जी, गुड्डू पांडेय, अंजुला संध्या सौरभ पंवार आदि शामिल थे।


गंगा दशहरा पर बुधवार को भइया जी का दाल भात परिवार की ओर से संगम तट पर जरूरतमंदों के बीच भोजन प्रसाद बांटा गया। प्रसाद वितरण के तहत छोले चावल, कढ़ी-चावल, पूड़ी-सब्जी, हलुआ-पूड़ी, खीर-पूड़ी आदि के अतिरिक्त फल, मिठाई, शर्बत की व्यवस्था भी की गई थी। बांध के नीचे लेटे हनुमानजी के उत्तर नाविक संघ कार्यालय में अनुराग जायसवाल, सिद्धार्थ जायसवाल की ओर से हुए कार्यक्रम में गोपाल उपाध्याय सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed