फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After Allahabad University the process of promotion of teachers in constituent colleges started

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बाद संघटक कॉलेजों में शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू

Fri, 03 Sep 2021 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Sep 2021 09:54 PM IST
सार

कॉलेजों में पहले कुल पदों के मुकाबले पांच फीसदी पदों पर शिक्षकों को प्रोफेसर बनाया जाता था, लेकिन यूजीसी रेगुलेशन-2018 के तहत अब अर्हता धारित करने वाले सभी शिक्षकों को प्रमोशन दिया जा सकता है, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी को लेना है।

विज्ञापन
After Allahabad University the process of promotion of teachers in constituent colleges started
प्रमोशन

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक महाविद्यालयों में एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर के पद पर प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि इस प्रक्रिया को पूरा होने में पांच से छह माह का वक्त लग सकता है। जिन कॉलेजों में स्थायी प्राचार्य हैं, वहां प्रमोशन की प्रक्रिया पहले पूरी होगी और जहां अस्थायी प्राचार्य हैं, वहां स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति के बाद प्रमोशन दिए जाएंगे। डीन कॉलेज डेवलपमेंट ने प्रमोशन के मद्देनजर शिक्षकों से अपडेट सूचनाएं मांगी हैं।
विज्ञापन


कॉलेजों में पहले कुल पदों के मुकाबले पांच फीसदी पदों पर शिक्षकों को प्रोफेसर बनाया जाता था, लेकिन यूजीसी रेगुलेशन-2018 के तहत अब अर्हता धारित करने वाले सभी शिक्षकों को प्रमोशन दिया जा सकता है, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय कॉलेजों की गवर्निंग बॉडी को लेना है। पूर्व डीन कॉलेज डेवलपमेंट प्रशांत अग्रवाल के कार्यकाल में एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर के पद पर प्रमोशन के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे, लेकिन आवेदन आने के बाद प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई। वर्तमान डीन कॉलेज डेवलपमेंट प्रो. पंकज कुमार ने प्रमोशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कॉलेजों को संदेश भेजा है कि जिन शिक्षकों ने पूर्व में आवेदन किए थे, अगर उनके  पास अर्हता संबंधी कुछ अपडेट है तो 10 अक्तूबर तक अपने कॉलेज के प्राचार्य को अवगत करा दें। इस दौरान अर्हता पूरी करने वाले अन्य शिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, प्राचार्यों से कहा गया है कि कालेजों में प्राप्त आवेदनों को विषयवार 13 अक्टूबर तक डीन कालेज एंड डेवलपमेंट कार्यालय में जमा करा दें। कालेजों में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर आठ वर्ष से अधिक समय से तैनात शिक्षक ही कैश के तहत प्रोफेसर के पद पर प्रमोशन के लिए अर्ह माने जाएंगे। प्रमोशन की प्रक्रिया में वही मानक अपनाए जाएंगे, जिनके तहत शिक्षक भर्ती होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीन कॉलेज डेवलपमेंट प्रो. पंकज कुमार ने बताया कि एसोसिएट प्रोफेसर पद पर तैनात अर्ह शिक्षकों से लिए जाने वाले आवेदनों की विषयवार छंटनी की जाएगी। इसके बाद आवेदनों की स्क्रीनिंग होगी और फिर शिक्षकों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए कालेज स्तर पर चयन समिति होगी, जिसकी अध्यक्षता गवर्निंग बाडी के चेयरमैन करेंगे। इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के नाम पर गवर्निंग बाडी की मुहर लगेगी और फिर चयनितों के नाम की सूची कुलपति के पास भेज दी जाएगी। कुलपति की अंतिम मुहर लगने के बाद प्रमोशन की फाइनल लिस्ट जारी की जारी की जाएगी। प्रो. पंकज के अनुसार जिन कॉलेजों में स्थायी प्राचार्य हैं, वहां प्रमोशन की प्रक्रिया पहले पूरी होगी और जहां अस्थायी प्राचार्य हैं, वहां स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति के बाद प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed