{"_id":"67ddc78bc79dbd89130028b0","slug":"advocates-told-their-problems-in-the-bar-bench-meeting-naini-news-c-389-1-br11001-101097-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बार-बेंच की बैठक में अधिवक्ताओं ने बताईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बार-बेंच की बैठक में अधिवक्ताओं ने बताईं समस्याएं
Sat, 22 Mar 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
बारा के नवनियुक्त एसडीएम संदीप तिवारी
बारा। बार और बेंच की बैठक शुक्रवार को तहसील सभागार में संपन्न हुई। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मीना भारती व नवागंतुक एसडीएम संदीप तिवारी व उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रेरणा गौतम ने अध्यक्षता किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील में व्याप्त समस्याओं व भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाया।
अधिवक्ता शिवयश पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा की तहसील में लेखपाल व कानूनगो सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं। पैमाइश की पत्रावलियों में बिना दस से बीस हजार रुपये लिए नाप करने नहीं जाते हैं। गया प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की तहसील में सहायक पुलिस आयुक्त का न्यायालय बना है परंतु उसका ताला आज तक नहीं खुला।
तहसीलदार बारा गणेश सिंह ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। नवनियुक्त उपजिलाधिकारी बारा संदीप तिवारी ने कहा कि सभी समस्यायें प्राथमिकता पर हल होंगी। इस मौके पर गणेश प्रसाद द्विवेदी, शरद चंद्र मिश्र, कमलाकर सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, संदीप तिवारी, रमेश पटेल, प्यारे मोहन शुक्ल, राकेश त्रिपाठी, आशीष मिश्र, निर्भय शंकर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।