Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocates registered their protest by distancing themselves from judicial work

Prayagraj News: न्यायिक कार्य से दूरी बनाकर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध

Thu, 26 Nov 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 26 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Advocates registered their protest by distancing themselves from judicial work
मांगों को लेकर कचहरी में हड़ताल पर बैठे अ​धिवक्ता- सोशल मीडिया
जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन कार्यालय कचहरी में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करूणाशंकर मिश्र और संचालन महामंत्री कौशलश त्रिपाठी ने किया। जिला जज के मनमानी पूर्ण रवैये से नाराज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया। मंगलवार को ही अधिवक्ताओं ने कोर्ट के गेट पर ताला जड़कर नाराजगी प्रकट की थी। दूसरे दिन बुधवार को भी अधिवक्ताओं का विरोध जारी रहा। कई अदालतों का स्थान बदलने के बाद दीवानी कोर्ट से ग्रामीण आउटलाइन कोर्ट की पत्रावलियों को गोपनीय तरीके से सुनवाई का स्थान बदलने से भी गहरी नाराजगी अधिवक्ताओं में व्याप्त है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि न्यायिक अधिकारियों ने मनमानी तरीके से ऐसा निर्णय किया है कि अधिवक्ता के साथ वादकारियों को परेशानी हो रही है। इस मौके पर जिला बार के अध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री योगेश सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, मंत्री आशीष पांडेय, शांति भूषण त्रिपाठी, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed