फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocates angry over lathi charge on lawyers in Ghaziabad court, boycott judicial work

Prayagraj : गाजियाबाद कचहरी में वकीलों पर लाठीचार्ज पर भड़के अधिवक्ता, न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार

Wed, 30 Oct 2024 04:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 04:53 PM IST
सार

गाजियाबाद कचहरी में वकीलों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र रज्जू व मंत्री दिनेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी में मार्च कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
Advocates angry over lathi charge on lawyers in Ghaziabad court, boycott judicial work
गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में कचहरी में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गाजियाबाद कचहरी में वकीलों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र रज्जू व मंत्री दिनेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी में मार्च कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता शिवम पांडेय पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की है। साथ ही कोतवाली थाना क्षेत्र में अधिवक्ता की बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले आरोपियों पर भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की। 

विज्ञापन



अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज का बार कौंसिल उप्र ने किया विरोध

बार कौंसिल उत्तर प्रदेश ने गाजियाबाद कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज का कड़ा विरोध जताया है। अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ ने कहा कि जिला जज ने बिना उच्च न्यायालय या बार कौंसिल को सूचित किए पुलिस व आरएएफ के जवानों को बुलाकर लाठीचार्ज कराया। यह निंदनीय है। इसकी जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है।

विज्ञापन

समिति की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने उच्च न्यायालय से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने व कचहरी परिसर से पुलिस को तत्काल हटाने की मांग की। इस संबंध में 30 अक्तूबर को बैठक कर अग्रिम कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed