{"_id":"5fc67cbc8ebc3e1a242d3a6d","slug":"advocate-s-killer-shot-dead-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता मो. इदरीस हत्याकांड के हत्यारोपी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता मो. इदरीस हत्याकांड के हत्यारोपी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
Wed, 02 Dec 2020 12:56 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
करेली में करीब साल भर पहले हुए अधिवक्ता मो. इदरीस हत्याकांड के आरोपी कामरान को बदमाशों ने गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली उसके कंधे के पास लगी। जख्मी हाल में पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल हमलावरों का देर रात तक सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन
कामरान 22 पुत्र मो. कामिल धूमनगंज के कसारी मसारी का रहने वाला है। शनिवार रात 8.30 बजे के करीब वह राजरूपपुर में मुजफ्फर बालू चौराहे पर मौजूद था। उसका आरोप है कि इसी दौरान वहां बाइकसवार तीन युवक पहुंचे। इनमें से एक ने नीली जैकेट पहन रखी थी। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही एक युवक ने असलहा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। गोली उसके बाएं कंधे के पास लगी जिससे वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया। हमलावर कौन थे, देर रात तक इसका पता नहीं चल सका था। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
पिछले साल हुई थी अधिवक्ता की हत्या
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल कामरान पिछले साल करेली में जिला कचहरी के अधिवक्ता मो. इदरीस का हत्यारोपी है। हत्या के 24 दिन बाद उसे पांच अन्य आरोपियों समेत जेल भेजा गया था। डेढ़ महीने पहले ही वह जमानत पर छूटकर बाहर आया है। 2017 में कालिंदीपुरम बीएसएनएल एक्सचेंज के पास रहने वाले रिटायर दरोगा की लाइसेंसी बंदूक चुराने में भी वह जेल जा चुका है।