Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gangester shot dead advocate in Prayagraj UP

यूपी: घर लौट रहे वकील की गोली मारकर हत्या, सामने आई ये वजह

Mon, 24 Jun 2019 01:12 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gangester shot dead advocate in Prayagraj UP
अधिवक्ता की हत्या - फोटो : Amar Ujala
प्रयागराज से सटे सोरांव के फाफामऊ में रविवार रात बदमाशों ने गोहरी रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक से घर जा रहे अधिवक्ता सुशील कुमार पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस उन्हें लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंची। लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन


घरवालों ने फिलहाल अज्ञात में तहरीर दी है। घटना के पीछे प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


सुशील कुमार पटेल (48) पुत्र रामलाल मूल रूप से सोरांव के लेहरा गांव के रहने वाले थे। वह सोरांव तहसील के साथ ही जिला कचहरी मेें भी वकालत करते थे। वह करीब तीन साल से आजाद नगर कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रविवार शाम वह पैतृक घर आए थे। वहां से करीब 7.30 बजे वह बाइक से घर लौटने लगे। अभी वह गोहरी रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। सुशील कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने असलहा निकालकर उन्हें गोली मार दी।

गोली सीने में दाहिनी ओर लगी और वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद वह जख्मी हालत में ही करीब स्थित ज्ञानकुंज कॉलोनी की ओर भागे। उधर तब तक बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस अधिवक्ता को अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया गया।

हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर डीएम भानुप्रसाद गोस्वामी, एसएसपी अतुल शर्मा, एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे। उधर परिचित अधिवक्ता भी पहुंच गए। घरवालों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसआरएन अस्पताल पहुंचे मृतक के बड़े भाई भोलानाथ पटेल ने पुलिस को बताया कि सुशील पिछले कुछ दिनों से प्रॉपर्टी डीलिंग के भी काम में लगे हुए थे, जिसे लेकर घरवालों ने उन्हें समझाया भी था।


'किसी अन्य तरह की रंजिश की बात से इंकार किया'

अतुल शर्मा, एसएसपी ने बताया कि घरवालों से पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने किसी विवाद के बाबत इंकार किया है। यह बात सामने आई है कि मृतक अधिवक्ता प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से भी जुड़े थे। तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed