{"_id":"5df006b28ebc3e87bd3e54ef","slug":"advocate-attacked-with-knife-in-court-injured-allahabad-news-ald262609093","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में अधिवक्ता पर चाकू से हमला, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी में अधिवक्ता पर चाकू से हमला, जख्मी
विज्ञापन
प्रयागराज। जिला कचहरी में दिनदहाड़े चैंबर में बैठे अधिवक्ता रणविजय सिंह पर चाकू से हमला किया गया। जिससे वह जख्मी हो गए। शोरगुल सुनकर जुटी भीड़ ने मिर्जापुर में तैनात आरोपी सिपाही को पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने 20 हजार नगद व चेन लूटने का भी आरोप लगया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
राजरूपपुर निवासी रणविजय जिला कचहरी में वकालत करते हैं। रोज की तरह मंगलवार को भी वह कचहरी स्थित अपने चैंबर में बैठे थे। आरोप है कि दोपहर दो बजे के करीब पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात गनेश सिंह उनके चैंबर में आया। आते ही उसने गालीगलौज शुरू कर दी और विरोध पर चाकू से हमला बोल दिया। जिसमें अधिवक्ता जख्मी हो गए। लेकिन इससे पहले ही आरोपी 20 हजार नगद व सोने की जंजीर छीनकर भागने लगा। हालांकि शोरगुल सुनकर जुटी भीड़ ने उसे जमकर पीटा और फिर सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद अधिवक्ता की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में लूट, गालीगलौच व धमकी के आरोप में केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शहर में भी रह चुका है तैनात
पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी मौजूदा वक्त में विंध्याचल थाने में तैनात है। इससे पहले वह शहर में धूमनगंज, कैंट समेत अन्य थानों के साथ ही जीआरपी में भी तैनात रहा। उसका एक बेटा लूट के आरोप में पकड़ा गया था। उधर पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों में लेनदेन का विवाद है। जांच की जा रही है।