{"_id":"6ac16d9808ab3b3f6b0c2dce","slug":"ado-panchayat-accused-of-corruption-pradhan-sangh-stages-protest-allahabad-news-c-407-1-nan1015-21103-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एडीओ पंचायत पर भ्रष्टाचार का आरोप, प्रधान संघ ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एडीओ पंचायत पर भ्रष्टाचार का आरोप, प्रधान संघ ने किया प्रदर्शन
Sun, 04 Oct 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
करछना तहसील में एडीओ पंचायत पर वसूली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपते
एडीओ पंचायत दिनेश चंद्र पाठक पर भ्रष्टाचार व वसूली का आरोप लगाते हुए प्रधान संघ ने शनिवार को प्रदर्शन किया। ज्ञापन लेने से मना करने पर प्रधानों ने नारेबाजी की।
डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बाद में प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि अवतार किशन सिंह और 42 प्रधानों से ज्ञापन लिया। उन्होंने जांच का आश्वासन दिया। आरोप है कि एडीओ पंचायत डोंगल एक्टिवेट करने व विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए अवैध वसूली करते हैं। खंड विकास अधिकारी से शिकायतें की गई थीं, पर कार्रवाई नहीं हुई।
एडीओ पंचायत के अनियमित रहने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रधान संघ ने स्थानांतरण और कठोर कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, एडीओ पंचायत करछना दिनेश पाठक ने बताया कि प्रधान संघ की ओर से जो भी आरोप उनपर लगाए जा रहे हैं, वह पूरी तरह निराधार है। मेरा हस्तांतरण करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मण प्रसाद, शारदा देवी, विजय शंकर तिवारी, वंदना, वीरेंद्र, शिवराम, प्रेमचंद्र और लोकेश तिवारी आदि रहे।