फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admit card issued for state university's annual examinations

राज्य विवि की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रवेशपत्र जारी

Wed, 18 May 2022 01:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Admit card issued for state university's annual examinations
exam - फोटो : amar ujala
 प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की 20 मई से होने जा रहीं सत्र 2021-22 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा सेल का भी गठन कर दिया है, ताकि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण के लिए परीक्षा सेल के सदस्यों से संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह की ओर से परीक्षा केंद्रों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रतिदिन तीन पाली की परीक्षा पूरी होने के बाद परीक्षा संबंधी रिपोर्ट ऑनलाइन माध्यम से शाम छह बजे तक विश्वविद्यालय को प्रेषित कर दी जाए।
विज्ञापन


प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर में राज्य विवि के संघटक महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक के सवा चार लाख छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रयागराज मंडल में 324 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 169 केंद्र प्रयागराज, 74 केंद्र प्रतापगढ़, 49 केंद्र फतेहपुर एवं 32 केंद्र कौशाम्बी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 324 केंद्रों में 275 स्व केंद्र हैं। स्व केंद्रों पर परीक्षा में नकल की आशंका के मद्देनजर मंडल में 50 संदिग्ध कॉलेज चिह्नित किए गए हैं, जहां ऑब्जर्वर की नियुक्ति किए जाने का निर्णय लिया गया है। नकल होने की स्थिति में ऑब्जर्वर की रिपोर्ट पर विश्वविद्यालय प्रशासन कार्रवाई करेगा।


विश्वविद्यालय ने परीक्षा सेल का भी गठन कर दिया है। परीक्षा केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं एवं परीक्षा संबंधी अन्य जानकारियों के लिए परीक्षा सेल के तहत विभिन्न फोन नंबर भी जारी किए गए हैं, जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अनुचित साधन की सामग्री लेकर जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षार्थी से वैरिफिकेशन शीट भरवाई जाएगी। प्रति दिन परीक्षाएं पूरी होने के बाद परीक्षार्थियों के बारे में अपेक्षित सूचना निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय को प्रेषित की जाएंगी।


व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए बने चार केंद्र
- राज्य विवि की वार्षिक परीक्षा सत्र 2021-22 के तहत व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए मंडल के चारों जिलों में एक-एक परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार प्रयागराज में व्यक्तिगत परीक्षा के लिए कुलभाष्कर आश्रम डिग्री कॉलेज, कौशाम्बी में भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी, फतेहपुर में डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय और प्रतापगढ़ में हेमवती नंदन पीजी कॉलेज लालगंज को केंद्र बनाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed