फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admissions for over 15,000 undergraduate seats at the university and its affiliated colleges will begin soon.

Prayagraj News: इविवि व कॉलेजों की 15 हजार से अधिक यूजी सीटों पर जल्द शुरू होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Admissions for over 15,000 undergraduate seats at the university and its affiliated colleges will begin soon.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय और उसके संघटक महाविद्यालयों में इस बार स्नातक (यूजी) सत्र समय पर शुरू होने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 हजार सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन अब सीयूईटी से यह अंतिम डाटा मिलने का इंतजार कर रहा है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय को कितने अभ्यर्थियों ने अपनी प्राथमिकता में चुना है। इसके आधार पर मेरिट तैयार कर प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

जुलाई के पहले पखवाड़े में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा जबकि चौथे सप्ताह से ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। लक्ष्य है कि अगस्त के अंत तक प्रवेश पूरा कर नियमित कक्षाएं शुरू करा दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले शैक्षणिक सत्र में सीयूईटी का परिणाम देर से आने के कारण प्रवेश प्रक्रिया सितंबर-अक्तूबर तक चली थी और शैक्षणिक सत्र भी काफी विलंब से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed