फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admission begins in Open University, mobile and Aadhaar will be necessary for admission in Kumbh Studies.

UPRTOU : कुंभ स्टडीज में प्रवेश के लिए मुक्त विवि में प्रवेश शुरू, मोबाइल और आधार होगा जरूरी

Wed, 08 Jan 2025 06:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Jan 2025 06:13 PM IST
सार

मुक्त विश्वविद्यालय की सत्र जनवरी 2025 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करते हुए कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय ने इस बार प्रवेश प्रक्रिया को बहुत सरल एवं सुलभ बनाया गया है। छात्रों को आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Admission begins in Open University, mobile and Aadhaar will be necessary for admission in Kumbh Studies.
महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज ने सत्र जनवरी 2025 की प्रवेश प्रक्रिया को बुधवार से शुरू कर दी। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने प्रवेश संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी से सुसज्जित एडमिशन ब्रोशर का भी विमोचन किया।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय की सत्र जनवरी 2025 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करते हुए कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय ने इस बार प्रवेश प्रक्रिया को बहुत सरल एवं सुलभ बनाया गया है। छात्रों को आवेदन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार छात्रों को अपना आधार और मोबाइल नंबर लिंक करने के पश्चात ही प्रवेश प्रक्रिया संपादित की जाएगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के दक्ष तकनीकी विशेषज्ञों ने इस प्रक्रिया को अत्यंत सरलीकृत कर दिया है, जिससे छात्रों को फॉर्म भरने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रो. सत्यकाम ने कहा कि विश्वविद्यालय जनवरी सत्र में सभी प्रवेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप करने जा रहा है। डिजिटल क्रांति के इस कालखंड में मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षार्थियों के सुविधा को ध्यान में रखकर प्रवेश की ऑनलाइन व्यवस्था सुनिश्चित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्त विश्वविद्यालय गुणात्मक शिक्षा की आकांक्षा रखने वाले हर व्यक्ति तक उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए अग्रसर है। विश्वविद्यालय ने जनवरी सत्र में 23 परास्नातक कार्यक्रमों, आठ स्नातक कार्यक्रमों, 10 जागरूकता कार्यक्रमों, 22 डिप्लोमा कार्यक्रमों व 48 प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ किया है। कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने प्रवेश के उद्घाटन सत्र में ऑनलाइन जुड़े हुए सभी 12 क्षेत्रीय केंद्रों प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, आगरा, आजमगढ़, अयोध्या, झांसी, मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी तथा गोरखपुर क्षेत्रीय केंद्र के समन्वयकों को निर्देशित किया कि वह केंद्र पर आने वाले छात्रों की हर संभव सहायता करें जिससे उन्हें प्रवेश लेते समय किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने समन्वयकों से आधिकाधिक लोगों तक प्रवेश की जानकारी पहुंचाने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों का उपयोग करने की सलाह दी। प्रोफेसर सत्यकाम ने आशा व्यक्त की कि सभी क्षेत्रीय केंद्र समन्वयकों के सहयोग से इस बार हम एक लाख की छात्र संख्या का लक्ष्य अवश्य पूरा कर लेंगे।

उद्घाटन सत्र में स्पॉट एडमिशन लेने वाले एम ए राजनीति विज्ञान प्रथम वर्ष के छात्र गोपीचरन यादव को कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने अपने हाथों से पाठ्य सामग्री प्रदान की। गोपीचरन ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुक्त विश्वविद्यालय की पाठ्य सामग्री स्तरीय होने के कारण उन्होंने दूरस्थ शिक्षा से पढ़ाई करने का निर्णय लिया।

प्रारंभ में प्रवेश प्रभारी प्रोफेसर जयप्रकाश यादव ने ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर आशुतोष गुप्ता ने कुलपति का स्वागत तथा कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्या शाखाओं के निदेशक एवं प्रभारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed