फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Administration completed preparations for nomination for the post of block Pramukh

ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन की प्रशासन ने पूरी की तैयारी, बढ़ा तनाव 

Wed, 07 Jul 2021 09:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Jul 2021 09:02 PM IST
सार

  • 23 ब्लाक में 94 लोगों ने लिए नामांकन फार्म, सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी निगरानी
  • जसरा-धनुपुर-मांडा में दो-दो तथा हंडिया एवं बहरिया में सात-सात दावेदार ले गए फार्म

विज्ञापन
Administration completed preparations for nomination for the post of block Pramukh
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लाक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन होगा। कई लोगों को नामांकन फार्म लेने से रोके जाने की शिकायत है। ऐसे में नामांकन से पहले ही तनाव बढ़ गया है। नामांकन के दौरान बवाल की भी आशंका बन गई है। इसे देखते हुए सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। पूरी प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन


जिले में 23 ब्लाक में प्रमुख पद के लिए दिन में 11 से तीन बजे के बीच नामांकन होगा। कुल 94 लोग 211 नामांकन फार्म ले गए हैं। सबसे अधिक हंडिया और बहरिया ब्लाक में सात-सात दावेदार फार्म ले गए। वहीं धनुपुर, जसरा और मांडा में दो-दो लोग फार्म ले गए। प्रत्याशी अधिकतम चार सेट में नामांकन कर सकते हैं। नामांकन के लिए एक-एक प्रस्तावक और समर्थक का होना आवश्यक है। एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह ने बताया कि नामांकन की पूरी तैयारी कर ली गई है। नामांकन से लेकर मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया ब्लाक मुख्यालय पर पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन

Administration completed preparations for nomination for the post of block Pramukh
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

बीडीसी सदस्य गायब, परिजन भी नजरबंद

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में झटका लगने के बाद सपा ने अपनाई नई रणनीति
प्रयागराज। ब्लाक प्रमुख चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) की घेराबंदी तेज हो गई है। इस कवायद के बीच ज्यादातर सदस्य तो गायब हो ही गए हैं, दावेदारों को उनके परिजन भी नहीं मिल रहे हैं। दबाव बढने के बाद कई सदस्यों के नजदीकी रिश्तेदार भी नजरबंद हो गए हैं।
भाजपा की ओर से समर्थित प्रत्याशियों की सूची बुधवार को जारी की गई। चूंकि शनिवार को मतदान होगा। यानि, उम्मीदवारों के पास जनसंपर्क के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। ऐसे में उन्होंने घेराबंदी तेज कर दी है। ज्यादातर बीडीसी सदस्य पहले ही भूमिगत हो चुके हैं। ऐसे में उनके रिश्तेदारों से संपर्क किया जा रहा है।

इसके विपरीत जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में झटका खाने के बाद सपा ने नई रणनीति अपनाई है। इसके तहत सदस्यों को हटाने के साथ उनके करीबी रिश्तेदारों को भी विपक्षी खेमे से दूर रखने की रणनीति बनाई गई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सदस्यों के परिजनों पर काफी दबाव रहा। इसे देखते हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में सदस्यों के अलावा परिजनों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके लिए ब्लाकवार वरिष्ठ नेताओं तथा क्षेत्र के प्रमुख लोगों की टीम बनाई गई है।

Administration completed preparations for nomination for the post of block Pramukh
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

सपा ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

सपा ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में तीन प्रत्याशी बदल दिए हैं। प्रतापपुर में राधा देवी यादव, कोरांव में मुकेश कोल तथा कौड़िहार में मो.मुजफ्फर को उम्मीदवार बनाया गया है। इनके अलावा करछना में सरोज द्विवेदी को प्रत्याशी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने बुधवार को हुई बैठक में इन नामों की घोषणा की। बैठक में चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने 15 ब्लाक में जीत के दावे किए। बैठक में संदीप पटेल, एमएलसी डॉ.मान सिंह, राम सुमेर पाल, दान बहादुर मधुर आदि मौजूद रहे।

सपा का आरोप, नामांकन पत्र लेने से रोक रहे दबंग

सपा ने ब्लाक प्रमुख चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई। नेताओं ने बुधवार को डीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव का कहना था कि  सपा समर्थित उम्मीदवारों को नामांकन फार्म लेने से रोका गया। उन्हें नामांकन से भी रोके जाने की आशंका है। जिलाध्यक्ष ने सपा प्रत्याशियों के नामांकन खारिज नहीं करने, पुलिस की ओर से बेवजह परेशान नहीं किए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में वजीर खान, राम सुमेर पाल, अनिल यादव, राम दुलार यादव, मेराज आरिफ, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, कल्लू यादव, आशीष पाल आदि शामिल रहे। उधर, श्रृंग्वेरपुर ब्लाक में सपा समर्थित कल्पना पांडेय ने नामांकन फार्म लिए। वह मंगलवार को भी फार्म लेने पहुंची थीं लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें रोक दिया था। इसे ध्यान में रखते हुए बुधवार को फार्म लेने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कल्पना पांडेय के साथ ब्लाक पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed